🇮🇳 भारत | शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 | 10:16 PM
देश की पत्रिका
ब्रेकिंग न्यूज़

किसान नेता अजीत सिंह हाउस अरेस्ट, पीएम की जनसभा में प्रदर्शन की थी योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2 अगस्त 2025 को वाराणसी दौरे से पहले किसान नेता अजीत सिंह को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। डोभी हाईवे मुआवजे, बिजली संकट और शारदा नहर की समस्याओं को लेकर किसान पीएम से मि...

देश की पत्रिका टीम
देश की पत्रिका टीम

केंद्रीय संपादकीय डेस्क • बुधवार, 30 जुलाई 2025 | 12:15 PM

⏱️ 4 मिनट
किसान नेता अजीत सिंह हाउस अरेस्ट, पीएम की जनसभा में प्रदर्शन की थी योजना
शेयर करें:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2 अगस्त 2025 को वाराणसी दौरे से पहले किसान नेता अजीत सिंह को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। डोभी हाईवे मुआवजे, बिजली संकट और शारदा नहर की समस्याओं को लेकर किसान पीएम से मिलना चाहते थे।

चंदवक में पुलिस ने की कार्रवाई

चंदवक, जौनपुर। पूर्वांचल किसान संगठन के नेता अजीत कुमार सिंह के बोड़सर स्थित पैतृक आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो अगस्त को वाराणसी आगमन के मद्देनजर पुलिस ने मंगलवार सुबह ही हाउस अरेस्ट कर लिया है।

किसानों की मांगें थीं मुद्दा

जानकारी के अनुसार वाराणसी और आजमगढ़ के बीच बन रहे हाईवे में डोभी क्षेत्र के किसानों की जो जमीन जा रही रही है, उस जमीन के मुआवजे को लेकर किसान धरना प्रदर्शन करना चाह रहे थे। इसके साथ ही साथ बिजली संकट और शारदा नहर की समस्या को लेकर अपनी आवाज प्रधानमंत्री मोदी जी के समक्ष रखना चाह रहे थे। 2 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी जी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जनसभा करने वाले थे।

किसान नेता अजीत सिंह के आवास पर तैनात पुलिस बल

प्रशासन ने रोका प्रदर्शन

जब प्रशासन को यह मालूम पड़ा कि किसान पीएम की जनसभा में प्रदर्शन करना चाह रहे हैं, तब प्रशासन ने किसान नेता अजीत सिंह को चंदवक थाने की पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। किसान नेता अजीत सिंह शारदा सहायक खंड 36 पेसारा रजवाहा में डोभी ब्लॉक में पानी न आने, बिजली की अघोषित कटौती के संबंध में सिंचाई व बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को 15 जुलाई को पत्रक देने के बाद 25 जुलाई को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया था, बावजूद इसके कोई सुधार नहीं हुआ।

मुआवजे का मुद्दा लंबित

राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के निर्माण से प्रभावित केराकत तहसील के किसानों के मुआवजे का प्रकरण लंबे समय से लंबित है। इन सब समस्याओं को लेकर किसान नेता ने प्रधानमंत्री के दो अगस्त को निर्धारित कार्यक्रम के दौरान किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलने का जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के दौरान एलान किया था।

खुफिया तंत्र ने की निगरानी

वह प्रधानमंत्री से मिलने न पाए इसके लिए खुफियातंत्र सक्रिय हुआ। रात में लोकेशन ट्रेस करने के बाद सुबह होते ही पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। बोड़सर स्थित पैतृक आवास पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

राम भुवन सिंह, सीनियर रिपोर्टर

देश की पत्रिका टीम

देश की पत्रिका की आधिकारिक संपादकीय एवं रिपोर्टिंग टीम।