#2027 UP चुनाव
इस टैग से जुड़े सभी ताज़ा समाचार और विशेष कवरेज।
मोहन भागवत का लखनऊ दौरा: प्रशिक्षण वर्ग की आड़ में 2027 का मंथन?
RSS प्रमुख मोहन भागवत रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुँचे। आधिकारिक रूप से यह दौरा संघ के पूर्वी क्षेत्र के प्रशिक्षण वर्ग से जुड़ा है, जिसमें शताब्दी वर्ष अभियान, शाखा विस्तार और संगठनात्मक समीक्षा होगी। लेकिन 2027 विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में यह दौरा राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भागवत की मुलाकात की संभावना है और यूपी सरकार के कामकाज पर मंथन भी हो सकता है। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।
2027 UP चुनाव: योगी के साथ नितिन नबीन और पंकज चौधरी का समीकरण बनेगा गेम-चेंजर या बाधा? – राजनीतिक विश्लेषकों की राय
नई दिल्ली, 20 दिसंबर 2025। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों से ठीक एक साल पहले BJP की आंतरिक रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन (बिहार से) और प्रदेश अध्यक्ष...