🔥 ट्रेंडिंग न्यूज़:
यूपी सीएम यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज की मीटिंग में कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश दिएदिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने लॉन्च की ‘महिला सशक्तिकरण योजना 2026’: 10 लाख महिलाओं को मिलेगा रोजगार प्रशिक्षणकेंद्रीय बजट 2026-27: विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदमयूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक: कहीं जश्न तो कहीं मायूसी, दिल्ली में बुद्धिजीवियों ने जताई चिंताराष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ का बड़ा अधिवेशन: 1 फरवरी को ग्रेटर नोएडा में हजारों महिलाएं होंगी शामिल, सशक्तिकरण और नेतृत्व पर फोकसउच्च शिक्षा संस्थान: विषमता के टापू बनते जा रहे हैं हमारे विश्वविद्यालययूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जापानी प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात: हरित हाइड्रोजन और सांस्कृतिक सहयोग पर जोररेखा गुप्ता ने गणतंत्र दिवस पर झुग्गी-बस्तियों के लिए 327 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया
Wednesday, 04 Feb 2026

योगी आदित्यनाथ ने अररिया में भरी हुंकार, घुसपैठ और जंगलराज पर साधा निशाना

अररिया/सुपौल/मधुबनी, 10 नवंबर 2025 – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार के सीमावर्ती इलाकों में रविवार को चुनावी सभाओं को संबोधित किया। अररिया, सुपौल और मधुबनी में जनता से रूबरू होते हुए उन्होंने घुसपैठियों के खतरे से आगाह किया और महागठबंधन पर फिर से जंगलराज लाने की साजिश रचने का आरोप लगाया। सीएम योगी ने कहा कि बिहार को बचाने के लिए एनडीए ही एकमात्र विकल्प है।

योगी ने सिकटी से विजय कुमार मंडल, नरपतगंज से देवंती यादव, छातापुर से नीरज कुमार सिंह बब्लू और बिस्फी से हरिभूषण ठाकुर बचौल को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि 14 नवंबर को EVM खुलते ही बिहार की जनता फिर एक बार एनडीए सरकार का फैसला सुना देगी।

सीएम योगी ने महागठबंधन को कलंकित अतीत वाला बताते हुए कहा कि जिन्होंने बिहार में जंगलराज का पाप किया, वे ही आज बड़ी-बड़ी घोषणाएं और नौकरियों का लालच देकर लोगों को बहका रहे हैं। उनका अतीत काला है, उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता। बिहार में कांग्रेस और राजद की जोड़ी ही जंगलराज लेकर आई थी। ये रामद्रोही भी हैं – इन्होंने राम मंदिर नहीं बनने देने की बात कही थी।

केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि 46 करोड़ लोगों के बैंक खाते खुलने से योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है और कांग्रेस-राजद की दलाली खत्म हो गई। मोदी जी ने 10 करोड़ गरीबों को फ्री गैस कनेक्शन दिया, जबकि पहले कांग्रेस वाले इसी कनेक्शन के लिए 25 से 50 हजार रुपये वसूलते थे। 1990 से 2005 तक सत्ता में रहते हुए ये लोग पशुओं का चारा डकार गए थे, इस बार आएंगे तो राशन डकार जाएंगे। इन्हें दोबारा मौका नहीं देना है।

नरपतगंज में योगी ने कहा कि बिहार में फिर से जंगलराज लाने की कोशिश करने वालों को रोकना जरूरी है। पंचर बनाने वाले यहां आकर विकास को पंचर करना चाहते हैं। जिस बिहार ने दुनिया को नालंदा विश्वविद्यालय और ज्ञान की रोशनी दी, उसी को कांग्रेस-राजद ने निरक्षरता और अराजकता की ओर धकेल दिया। इनकी करनी से बिहार बीमारू बन गया। 2005 में नीतीश बाबू के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनी तो बिहार का नौजवान IAS, IPS, IFS, startup और उद्यमी बनकर देश-दुनिया के लिए मॉडल खड़ा कर रहा है। बिहार कांग्रेस-राजद के दौर से बाहर आया तभी विकास की राह खुली।

छातापुर में योगी ने कहा कि परिवारवादी व्यवस्था ने बिहार में जाति-जाति को लड़ाकर गुंडागर्दी का तांडव किया। गरीबों को भूखों मरने के लिए छोड़ा गया, खजाने में लूट मची। राजद-कांग्रेस का महागठबंधन सिर्फ धोखा देने आया है। जो आपकी जमीन हड़प गए, वे नौकरी क्या देंगे। राजद के समय 30 हजार से ज्यादा अपहरण हुए – व्यापारी, डॉक्टर, इंजीनियर, बेटी-बच्चे कोई सुरक्षित नहीं था। ये खानदानी लुटेरे और माफिया को सत्ता में लाकर फिर जंगलराज लाना चाहते हैं।

मधुबनी में योगी ने चेताया कि यह संवेदनशील जिला है, इसे घुसपैठियों का launching pad नहीं बनने देना है। बहन-बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा पर सेंध लगाने वाले गठबंधन के दोषी हैं। मधुबनी पेंटिंग, साहित्यकार और परंपराओं का सम्मान एनडीए ही कर रहा है। यूपी का उदाहरण देते हुए कहा – वहां माफिया पर bulldozer चलाकर हड्डी-पसली एक कर दी जाती है, कब्जा जमीन पर गरीबों के घर बन रहे हैं। यूपी में अब न कर्फ्यू है, न दंगा – सब चंगा है।

योगी ने अंत में कहा कि अगर कांग्रेस-राजद का महागठबंधन सत्ता में आया तो आने वाली पीढ़ियां हमें कोसेंगी। इसलिए एक बार फिर एनडीए को मौका देना जरूरी है।

एनडीए प्रत्याशी (वोट अपील)

क्षेत्रप्रत्याशी
सिकटीविजय कुमार मंडल
नरपतगंजदेवंती यादव
छातापुरनीरज कुमार सिंह बब्लू
बिस्फीहरिभूषण ठाकुर बचौल

एनडीए vs महागठबंधन – तुलना

पहलूएनडीए (2005 से)महागठबंधन (1990-2005)
शासनकानून का राज, विकासजंगलराज, अपहरण, माफियाराज
योजनाएँजनधन, फ्री गैस, सीधा लाभदलाली, चारा घोटाला
सुरक्षान कर्फ्यू, न दंगा30,000+ अपहरण, असुरक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *