यूपी विधानसभा चुनाव 2027: दिग्गजों में जुबानी जंग तेज
संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार • मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 | 07:23 PM
ताज़ा मामले का पूरा विवरण
राम भुवन सिंह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश एक ऐसा प्रदेश है, जहां से पूरे देश की राजनीति की दिशा और दशा तय होती है। राज्य में आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच सवाल उठ रहा है कि क्या भाजपा के दिग्गजों की ताकत काम आएगी या फिर यह सिर्फ दिखावा बनकर रह जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जनसभाएं करके विपक्षी दलों के पिछले शासनकाल और उनकी नीतियों पर निशाना साध रहे हैं, वहीं चुनावी सरगर्मियों को देखते हुए भाजपा, सपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।
विधान परिषद (एमएलसी) की सीटों के चुनावी नतीजों को सभी दल 2027 का 'सेमीफाइनल' मानकर चल रहे हैं। राज्य में सत्ता की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में उतरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जहां सांगठनिक बदलावों के जरिए बूथ स्तर पर पकड़ मजबूत कर रही है, वहीं मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीटों के तालमेल को लेकर खींचतान तेज हो गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले: 2017 से पहले यूपी में सामाजिक समरसता को पहुंचाया गया आघात
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार राज्य का दौरा कर युवाओं और किसानों के मुद्दों को उठा रहे हैं। सपा का पूरा ध्यान अपने पारंपरिक वोट बैंक के साथ-साथ 'पीडीए' (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) को जोड़ने पर है। इस बीच, मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी नीले झंडों और लखनऊ में हुई अपनी हालिया महारैली के जरिए यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि उसे रेस से बाहर मानना विरोधियों की भूल होगी।
वहीं, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी मुस्लिम बहुल इलाकों में रैलियां कर विपक्षी दलों के समीकरणों को चुनौती दे रही है। सपा और कांग्रेस गठबंधन को ओवैसी मुस्लिम वोटों को लेकर सीधे टक्कर देने के लिए मैदान में ताल ठोंक रहे हैं, जिससे भाजपा और विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक मुकाबला बेहद दिलचस्प और तीखा हो गया है।
From Ration to Pension! How Much Will UP’s Family ID Change Your Life?
अगला समाचार →दिल्ली छठ पूजा सरकारी छुट्टी: सीएम रेखा गुप्ता ने 1400 से अधिक घाट बनाने के दिए सख्त निर्देश