🔥 ट्रेंडिंग न्यूज़:
सीएम योगी का जनता दर्शन: अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाईUP News: योगी सरकार ने दी आयुष्मान कार्डधारकों को बड़ी राहत, अब जिले में ही होगा समस्याओं का समाधानदिल्ली मेट्रो में राजनीतिक विज्ञापनों पर रोक सही: हाई कोर्ट ने ECI के फैसले को ठहराया वाजिबगोवा अवैध लौह अयस्क खनन मामला: ED ने 1023 करोड़ की संपत्ति की जब्ती, सिंगापुर तक पहुंची कार्रवाईदतिया पहुंचे योगी आदित्यनाथ, मां पीतांबरा के दरबार में टेका माथा, वानखंडेश्वर महादेव का किया जलाभिषेककॉकरोच जनता पार्टी जंतर-मंतर विरोध तेज, अभिजीत दीपके बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं हटेंगेराम मंदिर चढ़ावा घोटाला: SIT जांच में नकदी और गहनों के रिकॉर्ड पर उठे सवाल, बृजभूषण सिंह बोले- “बिना धुएं के आग नहीं लगती”राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT जांच से सुलझेगा विवाद या और गहराएगी सियासत?
Tuesday, 23 Jun 2026

शिकायत लेकर पहुंचे, मुस्कान लेकर लौटे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ‘जनता दर्शन’

प्रदेश भर से आए फरियादियों के पास स्वयं पहुंचे मुख्यमंत्री

लखनऊ, 1 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सितंबर की पहली सुबह अपने आवास पर ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम आयोजित किया। प्रदेश भर से आए 50 से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष उपस्थिति दर्ज की। हर फरियादी के पास स्वयं पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याएं सुनीं, प्रार्थना पत्र स्वीकार किए और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान फरियादी शिकायत लेकर आए और समाधान की उम्मीद के साथ मुस्कान लेकर लौटे।

हर समस्या का समाधान, खुशहाल उत्तर प्रदेश का संकल्प

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक फरियादी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना। उन्होंने आश्वस्त किया, “निश्चिंत होकर घर जाइए, आपकी हर समस्या का समाधान होगा।” सीएम ने कहा कि हर नागरिक की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि उत्तर प्रदेश को खुशहाल बनाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से हो और फरियादियों से फीडबैक भी लिया जाए।

विभिन्न समस्याओं का समाधान

‘जनता दर्शन’ में पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, रोजगार, शिक्षा, आवास, जमीन पर कब्जा और पारिवारिक विवाद जैसे विविध मामले सामने आए। मुख्यमंत्री ने सभी प्रार्थना पत्र स्वीकार किए और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। कुल 15 मामले जमीन से संबंधित, 6 पुलिस से, 4 नाली, सड़क और खड़ंजे से, तथा 4 आर्थिक सहायता से जुड़े थे। इसके अलावा, बेटी की शिक्षा, स्थानांतरण और आवास जैसे मुद्दों पर भी फरियादियों ने गुहार लगाई। सीएम ने सभी को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बच्चों के साथ आत्मीयता

‘जनता दर्शन’ में अभिभावकों के साथ आए बच्चों के प्रति मुख्यमंत्री ने विशेष आत्मीयता दिखाई। उन्होंने बच्चों को दुलारते हुए उनके सिर पर हाथ फेरा, उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और चॉकलेट-टॉफी देकर उनका उत्साह बढ़ाया। सीएम योगी ने बच्चों को पढ़ाई-लिखाई में मेहनत करने और उज्ज्वल भविष्य बनाने का आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *