🔥 ट्रेंडिंग न्यूज़:
सीएम योगी का जनता दर्शन: अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाईUP News: योगी सरकार ने दी आयुष्मान कार्डधारकों को बड़ी राहत, अब जिले में ही होगा समस्याओं का समाधानदिल्ली मेट्रो में राजनीतिक विज्ञापनों पर रोक सही: हाई कोर्ट ने ECI के फैसले को ठहराया वाजिबगोवा अवैध लौह अयस्क खनन मामला: ED ने 1023 करोड़ की संपत्ति की जब्ती, सिंगापुर तक पहुंची कार्रवाईदतिया पहुंचे योगी आदित्यनाथ, मां पीतांबरा के दरबार में टेका माथा, वानखंडेश्वर महादेव का किया जलाभिषेककॉकरोच जनता पार्टी जंतर-मंतर विरोध तेज, अभिजीत दीपके बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं हटेंगेराम मंदिर चढ़ावा घोटाला: SIT जांच में नकदी और गहनों के रिकॉर्ड पर उठे सवाल, बृजभूषण सिंह बोले- “बिना धुएं के आग नहीं लगती”राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT जांच से सुलझेगा विवाद या और गहराएगी सियासत?
Tuesday, 23 Jun 2026

पीएम मोदी का नेपाल को भरोसा: ‘शांति बहाल करने के लिए भारत साथ है’

सुशीला कार्की से फोन पर गर्मजोशी भरी बातचीत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से बातचीत की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया और शांति एवं स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के प्रति भारत के समर्थन की बात कही। उन्होंने नेपाल की जनता को राष्ट्रीय दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। दोनों नेताओं के बीच हुई इस बातचीत का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। पीएम नरेंद्र मोदी ने नेपाल की अतंरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से बातचीत की है।

नेपाल में Gen Z आंदोलन के बाद तनाव

नेपाल में अंतरिम सरकार के गठन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की अतंरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से बातचीत की है।पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। हाल ही में हुई दुखद जनहानि पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की और शांति एवं स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों के प्रति भारत के दृढ़ समर्थन की पुष्टि की। इसके साथ ही, मैंने उन्हें और नेपाल की जनता को कल उनके राष्ट्रीय दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

नेपाल में कैसे हैं हालात?

नेपाल में जेन जी आंदोलन के बाद हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद तनाव की उठी लपटें अब शांत हो चुकी हैं। अब देश में हालात फिर से सामान्य हो रहे हैं। सरकारी दफ्तरें और कामकाज अब पहले की तरह शुरू हो चुके हैं।

भारत का अटूट समर्थन

पीएम मोदी ने हालिया दुखद घटनाओं पर संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि भारत नेपाल के साथ हमेशा खड़ा रहेगा। Gen Z प्रदर्शनों के दौरान 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी, जो भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया बैन के खिलाफ थे। अब अंतरिम सरकार स्थिरता बहाल करने पर जोर दे रही है, और भारत ने सहयोग का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *