🔥 ट्रेंडिंग न्यूज़:
यूपी सीएम यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज की मीटिंग में कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश दिएदिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने लॉन्च की ‘महिला सशक्तिकरण योजना 2026’: 10 लाख महिलाओं को मिलेगा रोजगार प्रशिक्षणकेंद्रीय बजट 2026-27: विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदमयूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक: कहीं जश्न तो कहीं मायूसी, दिल्ली में बुद्धिजीवियों ने जताई चिंताराष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ का बड़ा अधिवेशन: 1 फरवरी को ग्रेटर नोएडा में हजारों महिलाएं होंगी शामिल, सशक्तिकरण और नेतृत्व पर फोकसउच्च शिक्षा संस्थान: विषमता के टापू बनते जा रहे हैं हमारे विश्वविद्यालययूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जापानी प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात: हरित हाइड्रोजन और सांस्कृतिक सहयोग पर जोररेखा गुप्ता ने गणतंत्र दिवस पर झुग्गी-बस्तियों के लिए 327 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया
Wednesday, 04 Feb 2026

राजधानी दिल्ली में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का भव्य रोड शो

यूपी के निर्यात विज़न को मिला राष्ट्रीय मंच : नई दिल्ली में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) 2025 के तीसरे संस्करण के लिए एक भव्य और प्रभावशाली रोड शो का आयोजन किया। यह आयोजन उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापार मानचित्र पर स्थापित करने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इंडिया एक्सपोजीशन मार्ट लिमिटेड (आईईएमएल) के सहयोग से आयोजित इस रोड शो ने यूपी के उद्योगों, निर्यात क्षेत्रों और स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, व्यापारिक प्रतिनिधियों और दूतावास अधिकारियों के समक्ष आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया।

निर्यात विज़न का विस्तार से प्रस्तुत किया गया आईना

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि यूपीआईटीएस 2025 केवल एक ट्रेड शो नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश के हर जिले की शक्ति, परंपरा और नवाचार का वैश्विक प्रदर्शन है। यह राज्य के निर्यात विज़न का आईना है, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नए आयाम मिल रहे हैं। प्रमुख सचिव एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग आलोक कुमार ने बताया कि हर संस्करण के साथ यूपीआईटीएस स्थानीय व्यवसायों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में सेतु बन रहा है। अब समय है कि यूपी के उत्पाद वैश्विक ब्रांड बनें और यह रोड शो उसी दिशा में हमारा आत्मविश्वास दिखाता है।

वैश्विक खरीदारों के लिए विश्वसनीय सोर्सिंग डेस्टिनेशन बनता यूपी

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशंस (एफआईईओ) के महानिदेशक एवं सीईओ डॉ. अजय सहाय ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब वैश्विक खरीदारों के लिए एक विश्वसनीय सोर्सिंग डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। वहीं इंडिया एक्सपोज़ीशन मार्ट लिमिटेड और यूपीआईटीएस के सह-आयोजक डॉ. राकेश कुमार ने इसे राज्य के हर कोने के उत्पादों की एक साझा वैश्विक झलक बताया। रोड शो में ऑस्ट्रिया, कनाडा, वियतनाम, सिंगापुर, नॉर्वे जैसे देशों के राजनयिक प्रतिनिधियों, निर्यातक संगठनों, खरीद सलाहकारों और उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया। बी2बी बैठकें, ओडीओपी प्रदर्शनी, निर्यात संवर्धन क्षेत्र और आगामी ट्रेड शो की थीम ‘अल्टीमेट सोर्सिंग बिगिन्स हेयर’ को विस्तार से प्रस्तुत किया गया।

दिल्ली के बाद देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी होंगे रोड शो

25 से 29 सितंबर 2025 तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे संस्करण को और भी प्रभावशाली और अंतरराष्ट्रीय बनाने के लिए देश के अन्य हिस्सों में भी रोड शो का आयोजन किया जाएगा। नई दिल्ली में इस आयोजन के बाद तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में भी रोड शो प्रस्तावित हैं। इसके तहत, हैदराबाद में 11 जुलाई को, बेंगलुरू में 18 जुलाई को, मुंबई में 25 जुलाई को और अहमदाबाद में 30 जुलाई को रोड शो आयोजित किए जाएंगे। इस मेगा इवेंट का मकसद उत्तर प्रदेश की कारोबारी, सांस्कृतिक और नवाचारी शक्ति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करना है। यह ट्रेड शो निवेश, निर्यात और उद्यमशीलता के क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खोलेगा।

यह रोड शो उत्तर प्रदेश की औद्योगिक शक्ति, निर्यात क्षमता और नवाचार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इसमें एमएसएमई, ओडीओपी, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ईवी सहित कई सेक्टर्स की वैश्विक प्रस्तुति की तैयारी की गई है। इस आयोजन से न केवल यूपी के उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलेगी, बल्कि यह राज्य के विकास मॉडल को भी एक नई दिशा देगा।

यूपीआईटीएस 2025 के माध्यम से उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापार के मानचित्र पर एक मजबूत और विश्वसनीय सोर्सिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने का प्रयास जारी है, जो निवेश, निर्यात और उद्यमशीलता के नए अवसरों को जन्म देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *