🔥 ट्रेंडिंग न्यूज़:
यूपी सीएम यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज की मीटिंग में कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश दिएदिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने लॉन्च की ‘महिला सशक्तिकरण योजना 2026’: 10 लाख महिलाओं को मिलेगा रोजगार प्रशिक्षणकेंद्रीय बजट 2026-27: विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदमयूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक: कहीं जश्न तो कहीं मायूसी, दिल्ली में बुद्धिजीवियों ने जताई चिंताराष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ का बड़ा अधिवेशन: 1 फरवरी को ग्रेटर नोएडा में हजारों महिलाएं होंगी शामिल, सशक्तिकरण और नेतृत्व पर फोकसउच्च शिक्षा संस्थान: विषमता के टापू बनते जा रहे हैं हमारे विश्वविद्यालययूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जापानी प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात: हरित हाइड्रोजन और सांस्कृतिक सहयोग पर जोररेखा गुप्ता ने गणतंत्र दिवस पर झुग्गी-बस्तियों के लिए 327 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया
Wednesday, 04 Feb 2026

जौनपुर: पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने महिला महाविद्यालय में छात्राओं को बांटे टैबलेट-लैपटॉप, सीएम योगी की तारीफ

जौनपुर (उत्तर प्रदेश): योगी आदित्यनाथ सरकार की छात्रा सशक्तिकरण योजनाओं के तहत केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने डोभी चंदवक के मनियारेपुर गांव स्थित विद्यावती महिला महाविद्यालय में छात्राओं को टैबलेट और लैपटॉप वितरित किए। उपकरण पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे और वे उत्साह से भर गईं।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक ने कहा, “यह प्रदेश सरकार की जनता के प्रति समर्पण की मिसाल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्वस्पर्शी और विकासपुरुष हैं, जिन्होंने सुशासन का रोल मॉडल स्थापित किया है। बहन-बेटियां पूरी तरह सुरक्षित हैं, उन्हें घर से निकलने में कोई हिचक या डर नहीं। गुंडे-माफिया जेल में हैं और प्रदेश में विकास की लहर चल रही है।”

चौधरी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की बेटियों के लिए राजकीय महिला महाविद्यालय का निर्माण सरकार से आग्रह कर करवाया, जो आज संचालित हो रहा है। यहां गरीब परिवार की बच्चियां निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा, “आज भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मैं प्रयासरत हूं।”

पूर्व विधायक ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत पर बधाई दी और छात्राओं से अपील की कि वे टीम की खिलाड़ियों से प्रेरणा लें। “मंजिल मिलने तक कठिन मेहनत नहीं छोड़नी चाहिए,” उन्होंने कहा।

महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुनील पांडेय ने इस सराहनीय कार्य के लिए पूर्व विधायक को हार्दिक धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन शरद पांडेय ने किया।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा संजय सिंह, प्रधान परमहंस सिंह, प्रधान वीरेंद्र पांडेय, रामभुवन सिंह, दिन्नू पांडेय, चंद्रिका यादव, रामनाथ चौरसिया, तनु सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *