🔥 ट्रेंडिंग न्यूज़:
सीएम योगी का जनता दर्शन: अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाईUP News: योगी सरकार ने दी आयुष्मान कार्डधारकों को बड़ी राहत, अब जिले में ही होगा समस्याओं का समाधानदिल्ली मेट्रो में राजनीतिक विज्ञापनों पर रोक सही: हाई कोर्ट ने ECI के फैसले को ठहराया वाजिबगोवा अवैध लौह अयस्क खनन मामला: ED ने 1023 करोड़ की संपत्ति की जब्ती, सिंगापुर तक पहुंची कार्रवाईदतिया पहुंचे योगी आदित्यनाथ, मां पीतांबरा के दरबार में टेका माथा, वानखंडेश्वर महादेव का किया जलाभिषेककॉकरोच जनता पार्टी जंतर-मंतर विरोध तेज, अभिजीत दीपके बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं हटेंगेराम मंदिर चढ़ावा घोटाला: SIT जांच में नकदी और गहनों के रिकॉर्ड पर उठे सवाल, बृजभूषण सिंह बोले- “बिना धुएं के आग नहीं लगती”राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT जांच से सुलझेगा विवाद या और गहराएगी सियासत?
Tuesday, 23 Jun 2026

दिल्ली को तंबाकू मुक्त बनाएं: जय भगवान गोयल की CM रेखा गुप्ता से अपील

यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट की प्रेस विज्ञप्ति

नई दिल्ली। यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जय भगवान गोयल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर मांग की है कि जिस प्रकार हरियाणा सरकार ने गुटखा, पान मसाला और तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाकर जनस्वास्थ्य की रक्षा हेतु सराहनीय कदम उठाया है, उसी प्रकार दिल्ली सरकार को भी राजधानी में ऐसा प्रतिबंध लागू करना चाहिए, ताकि दिल्ली के लोगों लगातार बढ़ रही कैंसर जैसी जानलेवा बिमारी से मुक्ति मिल सके।

स्वस्थ समाज के लिए ऐतिहासिक कदम

श्री गोयल ने कहा, “जिस तरह हरियाणा सरकार ने गुटखा और तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगाकर समाज और आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया है, वैसे ही दिल्ली सरकार को भी तुरंत यह कदम उठाना चाहिए। तंबाकू पर प्रतिबंध लगाना न केवल धार्मिक दृष्टि से उपयुक्त होगा बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी दिल्ली को एक सशक्त और स्वस्थ राजधानी बनाने में सहायक सिद्ध होगा।”

तत्काल कार्रवाई की मांग

श्री गोयल ने यह मांग की है कि दिल्ली सरकार इस दिशा में जल्द से जल्द ठोस निर्णय लेकर राजधानी को तंबाकू मुक्त बनाने की ओर सार्थक कदम बढ़ाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *