🔥 ट्रेंडिंग न्यूज़:
बीकानेरवाला के MD श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया सभी आउटलेट्स का औचक निरीक्षणहोली पर CM Yogi का दोहरा तोहफा: 4 दिन छुट्टी + त्योहार से पहले सैलरी! 17 लाख कर्मचारी खुश, माहौल बिगाड़ने वालों को सख्त चेतावनीहोली की मिठास, सरकारी सौगात — CM रेखा गुप्ता ने इस बार रंगों के साथ बाँटी असली खुशियाँHow Khamenei Killed: ऑपरेशन की पूरी कहानी, बेहद सुरक्षित परिसर में कैसे मारे गए ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेईToday trending news — 2 मार्च 2026 | देश की पत्रिकाहोली विशेष 2026 — अखंड राजपूताना सेवा संघ, दिल्ली प्रदेशहोली 2026: केमिकल रंगों से खेलना पड़ सकता है भारी: डॉ. सुरेश बंसल – वाटर बैलून सबसे खतरनाकभारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी: दिसंबर तिमाही में 7.8% की शानदार वृद्धि, अनुमान से बेहतर प्रदर्शन
Wednesday, 04 Mar 2026

बीकानेरवाला के MD श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया सभी आउटलेट्स का औचक निरीक्षण

Bikanervala

महेंद्र प्रताप सिंह | नई दिल्ली: होली रंगों, खुशियों और मस्ती का त्योहार है। इस खास मौके पर लोग स्वादिष्ट व्यंजनों और मिठाइयों का भी भरपूर लुत्फ उठाते हैं। ऐसे में देश की मशहूर मिठाई और स्नैक श्रृंखला बीकानेरवाला ने एक बेहद अहम पहल की है।

बीकानेरवाला के प्रबंध निदेशक (एमडी) श्याम सुंदर अग्रवाल ने होली से पहले गुणवत्ता, स्वच्छता और परिचालन मानकों को सुनिश्चित करने के लिए अपने सभी प्रमुख आउटलेट्स का औचक निरीक्षण किया। यह पहल उस लंबी परंपरा का हिस्सा है जो बीकानेरवाला की स्थापना के बाद से गुणवत्ता और स्वाद के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को बनाए रखती आई है।

इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य भोजन की सुरक्षा, स्वच्छता और ग्राहकों को मिलने वाले समग्र अनुभव का मूल्यांकन करना था। एमडी अग्रवाल ने रसोई की साफ-सफाई, मिठाइयों की ताजगी, कर्मचारियों के व्यवहार और भोजन तैयार करने की मानक प्रक्रियाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के बाद एमडी अग्रवाल ने बताया कि “होली के पावन अवसर पर हमारे सभी आउटलेट्स पर कर्मचारी पूरी मेहनत और सही तरीके से काम कर रहे हैं। कहीं किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि बीकानेरवाला का लजीज स्वाद इस होली पर लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। यहां की पारंपरिक गुझिया, ठंडाई, कचौरी और विशेष मिठाइयां त्योहार के जश्न को और भी रंगीन और स्वादिष्ट बना रही हैं, जिससे लोगों का होली का आनंद दोगुना हो गया है।


— देशकीपत्रिका ब्यूरो, नई दिल्ली