नवरात्रि में बीकानेरवाला की खास पेशकश
नई दिल्ली। 22 सितंबर से नवरात्रि पर्व शुरू होने वाला है। इस दौरान देशभर के करोड़ों श्रद्धालु मां की आराधना के साथ ही 9 दिन तक व्रत रखेंगे। जहां नवरात्रि के उपलक्ष में बाजारों में रौनक बढ़ गई है। वहीं उसकी तैयारियों के लिए रेस्टोरेंट में भी विशेष व्यवस्था की गई है। इन नौ दिन में अधिकतर लोग व्रत रखते हैं। व्रत में अधिकतर लोग कुट्टू का आटा, सामक के चावल, कद्दू, पनीर, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना और आलू आदि का उपयोग करते हैं।
व्रत के लिए स्वादिष्ट फलाहारी व्यंजन
जो लोग घर पर व्रत का भोजन नहीं बना पाते हैं उनके लिए मैं बीकानेरवाला के बारे में जरूर बताना चाहूंगा। जब नवरात्रि के व्यंजनों की विस्तृत श्रृंखला पेश करने की बात आती है, तो बीकानेरवाला बाकी सभी से अलग है। जो स्वादिष्ट और शुद्धता पूर्ण एवं शद्ध शाकाहारी व्यंजन बीकानेरवाला में आसानी से उपलब्ध हो जाता है, जो और कहीं नहीं मिल सकता। बीकानेरवाला नवरात्रि के दौरान व्रत के लिए प्रसिद्ध है और यहाँ आपको कई तरह के स्वादिष्ट और पौष्टिक फलाहारी व्यंजन मिल जाते हैं, जैसे साबूदाना खिचड़ी, आलू टिक्की और मखाना खीर आदि। इनके यहां तरह-तरह के फलाहारी व्यंजन बनाए जाते हैं। जो मुख्यत: इस प्रकार हैं।


मखाना खीर की अनूठी मिठास
बीकानेरवाला में नवरात्रि के दौरान व्रत के लिए कई तरह के फलाहारी व्यंजन उपलब्ध होते हैं, जिनमें साबूदाना खिचड़ी, साबूदाना टिक्की, आलू टिक्की, सिंघाड़े का आटा, कुट्टू का आटा और मखाना खीर शामिल हैं। साबूदाना: साबूदाना खिचड़ी और साबूदाना वड़ा नवरात्रि व्रत के दौरान लोकप्रिय व्यंजन हैं। कुट्टू का आटा: कुट्टू के आटे से पूरियां, पराठे या पैनकेक बनाए जा सकते हैं, जो ग्लूटेन-मुक्त और प्रोटीन युक्त विकल्प है। मखाना खीर: बीकानेरवाला की मखाना खीर अद्वितीय है और एक समृद्ध, मलाईदार बनावट प्रदान करती है।
फलाहारी थाली और तंदूरी जायका
अन्य: नवरात्रि में व्रत रखने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है और यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। फलाहारी स्पेशल व्यंजन थाली: फलाहारी स्पेशल थाली, सामक चावल, शाही कोफ्ता, आलू सब्जी, वेज रायता, फलाहारी पूरी, आलू चिप्स, अरबी का अचार, सलाद, रसगुल्ला। तंदूर : फलाहारी पनीर टिक्का, फलाहारी तंदूर प्लेटर। चाट: फलाहारी मसाला, आलू चाट, फलाहारी तवा आलू चाट, फलाहारी साबूदाना आलू टिक्की, फलाहारी पपड़ी चाट, फलाहारी लच्छा टोकरी।
मिठाइयों और पेय का स्वाद
स्नैक्स: फलाहारी आलू बोंडा, फलाहारी साबूदाना, ड्राई फ्रूट कटलेट, फलाहारी पनीर पकौड़ा। मिठाई : फलाहारी गुलाब जामुन, फलाहारी मखाने की खीर, फलाहारी पनीर जलेबी। पेय : छाछ, फ्रेस लाइम सोडा, केसर पिस्ता बादाम मिल्क, लस्सी। स्पेशल फलाहारी मिठाई : खोया की मिठाई, काजू की मिठाई, बंगाली मिठाई, फ्रूटस कप, मलाई कप, इंद्रानी कप, मिल्क केक, कलाकंद, काेकोनट बरफी शकरकंद हलवा, बादाम ठंडई, मटका कुल्फी, स्टीक कुल्फी, केसर पिस्ता कुल्फी।
फलाहारी नमकीन की बहार
फलाहारी नमकीन : आलू चिप्स, आलू लच्छा, बादाम लच्छा, फलाहारी मिक्चर काजू बादाम नमकीन इत्यादि।
महेंद्र प्रताप सिंह
