पीएम मोदी का नेपाल को भरोसा: 'शांति बहाल करने के लिए भारत साथ है'
सुशीला कार्की से फोन पर गर्मजोशी भरी बातचीत नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से बातचीत की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया और शांति एवं स्थिरता...
देश की पत्रिका टीम
केंद्रीय संपादकीय डेस्क • गुरुवार, 18 सितंबर 2025 | 12:25 PM
⏱️ 3 मिनट
सुशीला कार्की से फोन पर गर्मजोशी भरी बातचीत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से बातचीत की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया और शांति एवं स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के प्रति भारत के समर्थन की बात कही। उन्होंने नेपाल की जनता को राष्ट्रीय दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। दोनों नेताओं के बीच हुई इस बातचीत का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। पीएम नरेंद्र मोदी ने नेपाल की अतंरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से बातचीत की है।नेपाल में Gen Z आंदोलन के बाद तनाव
नेपाल में अंतरिम सरकार के गठन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की अतंरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से बातचीत की है।पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। हाल ही में हुई दुखद जनहानि पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की और शांति एवं स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों के प्रति भारत के दृढ़ समर्थन की पुष्टि की। इसके साथ ही, मैंने उन्हें और नेपाल की जनता को कल उनके राष्ट्रीय दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।नेपाल में कैसे हैं हालात?
नेपाल में जेन जी आंदोलन के बाद हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद तनाव की उठी लपटें अब शांत हो चुकी हैं। अब देश में हालात फिर से सामान्य हो रहे हैं। सरकारी दफ्तरें और कामकाज अब पहले की तरह शुरू हो चुके हैं।भारत का अटूट समर्थन
पीएम मोदी ने हालिया दुखद घटनाओं पर संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि भारत नेपाल के साथ हमेशा खड़ा रहेगा। Gen Z प्रदर्शनों के दौरान 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी, जो भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया बैन के खिलाफ थे। अब अंतरिम सरकार स्थिरता बहाल करने पर जोर दे रही है, और भारत ने सहयोग का भरोसा दिया।टैग्स:
← पिछला समाचार
यशोदा मेडिसिटी: सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सत्र, स्वस्थ नारी अभियान को बल
अगला समाचार →यूपीआईटीएस 2025: योगी का विजन, UP की परंपरा को वैश्विक मंच