🔥 ट्रेंडिंग न्यूज़:
अखंड राजपूताना सेवा संघ का हर घर तिरंगा आवाहनयोगी सरकार में तकनीक से जुड़ेगा भविष्य, 5 सर्वोदय स्कूलों में शुरू हुई स्मार्ट क्लासश्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यूसतर्कता: महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत, डॉ. विमला बंसल की अपीलकेराकत विधानसभा क्षेत्र के बजरंगनगर मंडल में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलिकमांडो सुरेंद्र सिंह ने क्षेत्रवासियों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील कीचकिया में 9.60 करोड़ से बनेगा विज्ञान संकाय भवन, नोएडा विधायक पंकज सिंह ने किया शिलान्यास‘अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं…’, CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
Thursday, 13 Aug 2026

चकिया में 9.60 करोड़ से बनेगा विज्ञान संकाय भवन, नोएडा विधायक पंकज सिंह ने किया शिलान्यास

चंदौली के चकिया स्थित सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 9.60 करोड़ रुपये से बनने वाले विज्ञान संकाय भवन का शिलान्यास नोएडा विधायक पंकज सिंह ने किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह के इस दौरे में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

चंदौली जिले के चकिया विकासखंड स्थित सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को विज्ञान संकाय भवन का शिलान्यास किया गया। यह भवन मोहम्मदाबाद शेरपुर गांव में 9.60 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने महाविद्यालय परिसर में मंत्रोच्चार के बीच यह कार्यक्रम संपन्न कराया।

पंकज सिंह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र हैं। शिलान्यास कार्यक्रम में चकिया विधायक कैलाश आचार्य सहित सैकड़ों भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। नए भवन से क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्नातक स्तर पर विज्ञान विषयों की पढ़ाई की सुविधा मिलेगी।

9.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस विज्ञान संकाय भवन में गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और कंप्यूटर साइंस जैसे विषयों की पढ़ाई शुरू होगी।

 

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया ऐतिहासिक स्वागत

चंदौली मुगलसराय-पांडेयपुर विधानसभा क्षेत्र 380 निवासी और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की महिलाओं के साथ विधायक पंकज सिंह का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह भवन आने वाले समय में क्षेत्र के विद्यार्थियों के उत्थान के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगा।

राणा प्रताप सिंह के अनुसार अब चंदौली क्षेत्र के विद्यार्थियों को विज्ञान की पढ़ाई के लिए दूर-दराज नहीं भटकना पड़ेगा। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर विधायक पंकज सिंह का अभिनंदन किया।

विधायक पंकज सिंह ने जताया विश्वास

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि यहां आकर उन्हें परिवार जैसा महसूस हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर विज्ञान की पढ़ाई शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा।

बता दें कि चकिया ब्लॉक का भभौरा गांव रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पैतृक गृहनगर है, जिसके चलते इस कार्यक्रम को क्षेत्र में विशेष महत्व के साथ देखा जा रहा है।

क्षेत्र के छात्रों के लिए लंबे इंतजार का अंत

चकिया क्षेत्र की जनता को महाविद्यालय में विज्ञान वर्ग की पढ़ाई शुरू होने का लंबे समय से इंतजार था। अब तक विज्ञान विषयों की पढ़ाई न होने के कारण क्षेत्र के छात्रों को अन्य जिलों में जाकर पढ़ाई करनी पड़ती थी, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था।

गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और कंप्यूटर साइंस जैसे विषयों की पढ़ाई शुरू होने की घोषणा के बाद क्षेत्र के युवाओं और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

राम भुवन सिंह

राम भुवन सिंह

SENIOR REPORTER

प्रिंट मीडिया में लम्बे समय से काम करने का अनुभव। यूपी में चुनावी रणनीतिक विश्लेषण एवं राजनीतिक घटनाक्रम की गहरी जानकारी। भाजपा से जुड़े घटनाक्रमों पर अच्छी पकड़।