🔥 ट्रेंडिंग न्यूज़:
अखंड राजपूताना सेवा संघ का हर घर तिरंगा आवाहनयोगी सरकार में तकनीक से जुड़ेगा भविष्य, 5 सर्वोदय स्कूलों में शुरू हुई स्मार्ट क्लासश्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यूसतर्कता: महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत, डॉ. विमला बंसल की अपीलकेराकत विधानसभा क्षेत्र के बजरंगनगर मंडल में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलिकमांडो सुरेंद्र सिंह ने क्षेत्रवासियों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील कीचकिया में 9.60 करोड़ से बनेगा विज्ञान संकाय भवन, नोएडा विधायक पंकज सिंह ने किया शिलान्यास‘अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं…’, CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
Thursday, 13 Aug 2026

श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू

बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर जानें उनके फिल्मी सफर के दिलचस्प किस्से — 4 साल की उम्र में डेब्यू से लेकर स्टीवन स्पीलबर्ग की सुपरहिट फिल्म जुरासिक पार्क का ऑफर ठुकराने तक, श्रीदेवी ने 300 फिल्मों का सफर तय किया।

बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार कही जाने वालीं श्रीदेवी की आज बर्थ एनिवर्सरी है। हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ सिनेमा तक अपनी अलग पहचान बनाने वालीं श्रीदेवी ने अपने करियर में करीब 300 फिल्मों में काम किया था।

बचपन में ही कैमरे के सामने आ चुकीं श्रीदेवी ने तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी सिनेमा में अपनी अमिट छाप छोड़ी। इस खास मौके पर जानते हैं उनके करियर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें, जिनमें एक बड़ी हॉलीवुड फिल्म को ठुकराने का किस्सा भी शामिल है।

90 के दशक में करियर के पीक पर रहते हुए श्रीदेवी को हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘जुरासिक पार्क’ में डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग ने रोल ऑफर किया था, जिसे व्यस्तता के चलते उन्होंने ठुकरा दिया था।

4 साल की उम्र में निभाया था भगवान कार्तिकेय का किरदार

श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के मीनामपट्टी गांव में हुआ था। उनका असली नाम श्री अम्मा यंगर अय्यप्पन था। महज तीन साल की उम्र में उन्हें पहली फिल्म मिल गई थी और चार साल की उम्र में उनकी डेब्यू फिल्म रिलीज हो गई थी।

1967 की तमिल फिल्म ‘कंधन करुनई’ में उन्होंने भगवान कार्तिकेय का किरदार निभाया था, जिसे काफी पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर मलयालम फिल्म ‘पूमपट्टा’ (1971), तेलुगु फिल्म ‘मां नन्ना निर्दोषी’ (1970) और हिंदी फिल्म ‘रानी मेरा नाम’ (1972) में भी काम किया।

लीड एक्ट्रेस बनकर रजनीकांत से ज्यादा ली थी फीस

लीड एक्ट्रेस के तौर पर श्रीदेवी ने 1976 की तमिल फिल्म ‘मुंदुरू मुदीचु’ से डेब्यू किया, उस वक्त वे सिर्फ 13 साल की थीं। इस फिल्म में उन्होंने रजनीकांत और कमल हासन के साथ काम किया, और दिलचस्प बात यह रही कि रजनीकांत को जहां दो हजार रुपये फीस मिली, वहीं श्रीदेवी ने पांच हजार रुपये लिए थे।

16 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म ‘सोलवां सावन’ से हिंदी सिनेमा में बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। इसके बाद वे वापस साउथ सिनेमा में लौटीं और वहां कई हिट फिल्मों से बड़ी स्टार बन गईं।

‘हिम्मतवाला’ से किया शानदार कमबैक, 300 फिल्मों का सफर

श्रीदेवी ने 1983 की फिल्म ‘हिम्मतवाला’ से हिंदी सिनेमा में कमबैक किया, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरडुपर हिट रही। इसमें उन्होंने खुद से करीब 20 साल बड़े जितेंद्र के साथ काम किया, और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

‘हिम्मतवाला’, ‘चालबाज’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘नगीना’, ‘चांदनी’, ‘लाडला’, ‘कर्मा’, ‘जुदाई’, ‘इंग्लिश विंग्लिश’ और ‘मॉम’ जैसी फिल्मों के साथ श्रीदेवी ने हिंदी और साउथ सिनेमा में कुल करीब 300 फिल्मों में काम किया, जिनमें तेलुगु, तमिल और हिंदी तीनों भाषाओं में 50-50 से ज्यादा फिल्में शामिल हैं। उन्हें बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार भी कहा जाता है।

श्रीदेवी का निधन 54 साल की उम्र में 24 फरवरी 2018 को हुआ था। वे एक करीबी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने परिवार के साथ दुबई गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जुमेराह एमिरेट्स टावर होटल में बाथटब में डूबने से बेहोशी की हालत में उनका निधन हुआ था।

महेंद्र प्रताप सिंह

महेंद्र प्रताप सिंह

Political Senior Correspondent (वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक भास्कर)

प्रिंट मीडिया के कई अखबारों में लंबा अनुभव। दैनिक भास्कर में Political Senior Correspondent के पद पर कार्यरत। राजनीतिक घटनाक्रम और नीति विश्लेषण पर गहरी पकड़।