🔥 ट्रेंडिंग न्यूज़:
भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने कहा, PM मोदी चाहते हैं तारिक रहमान की भारत यात्रा यादगार हो। जानें भारत-बांग्लादेश संबंधों पर पूरी अपडेट।गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, यूपी के दर्जनों जिले अलर्ट पर। जानें कानपुर से वाराणसी तक बाढ़ राहत शिविर, लाइफ जैकेट और राहत किट की पूरी तैयारी।बेंगलुरु के ताज यशवंतपुर, शांगरी-ला सहित 26 बड़े होटलों पर FSDA का छापा। सड़ा मांस, एक्सपायरी दूध और सब्जियां बरामद, सभी को नोटिस जारी।विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात-पंजाब की कमान किसे मिली?CM योगी आदित्यनाथ ने उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 35 रुपये प्रति कुंतल बढ़ाया। जानें सिंगल स्टेज डिलीवरी और ई-पॉस फीडबैक प्रणाली की पूरी जानकारी।रक्षा बंधन पर बीकानेरवाला ने पेश किए मलाई घेवर, केसर घेवर सहित प्रीमियम मिठाइयां और गिफ्ट हैंपर्स। जानें ऑनलाइन ऑर्डर और डिलीवरी की पूरी जानकारी।सीतापुर की रोली अपने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे के साथ जनता दर्शन पहुंचीं। CM योगी आदित्यनाथ ने तुरंत आर्थिक सहायता का निर्देश दिया पढ़ें पूरी खबर।प्रीत विहार पार्क में कचरे का अंबार, MCD पर आरोप
Wednesday, 19 Aug 2026

सीतापुर की रोली अपने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे के साथ जनता दर्शन पहुंचीं। CM योगी आदित्यनाथ ने तुरंत आर्थिक सहायता का निर्देश दिया पढ़ें पूरी खबर।

सीतापुर की रोली मूसलाधार बारिश में अपने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे को लेकर जनता दर्शन पहुंचीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चे को आशीर्वाद देते हुए तुरंत आर्थिक सहायता का निर्देश दिया और भरोसा दिलाया कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं बनेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता दर्शन में बीमार बच्चे के सिर पर हाथ फेरते हुए

मां अपने बच्चे की खुशियों के लिए हर बाधा को पीछे छोड़ देती है, और यह सोमवार को एक बार फिर सच साबित हुआ, जब मूसलाधार बारिश में अपने बच्चे को लेकर सीतापुर की रोली ‘जनता दर्शन’ में पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि उनका बच्चा थैलेसीमिया से पीड़ित है और इलाज के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता है।

यह सुनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चे के सिर पर हाथ फेरा और उसे शीघ्र स्वस्थ होने का आशीर्वाद दिया। इसके बाद उन्होंने इलाज के लिए तत्काल एस्टिमेट मंगवाकर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, जिसके बाद रोली की आंखों में उम्मीद की चमक साफ नजर आई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं बनेगी, सरकार निरंतर आर्थिक सहायता दे रही है।

गंभीर बीमारियों के इलाज में निरंतर मिल रही आर्थिक सहायता

‘जनता दर्शन’ में बीमारियों के इलाज हेतु आर्थिक सहायता का अनुरोध लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं बनेगी और सरकार निरंतर आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल के एस्टीमेट की प्रक्रिया जल्द पूरी कराकर शासन को भेजी जाए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इलाज के लिए धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी जाएगी, ताकि पीड़ित परिवारों को समय पर सहायता मिल सके और उपचार में देरी न हो।

‘कहां से आए हैं, क्या परेशानी है’ — अपनत्व भाव से सुनी हर पीड़ित की बात

सीएम योगी ने अपनत्व के भाव से ‘कहां से आए हैं, क्या परेशानी है’ कहते हुए जनता दर्शन में पहुंचे हर व्यक्ति की समस्या को एक-एक कर सुना। उन्होंने भरोसा दिया कि सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा और किसी को भी परेशान होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है।

मुख्यमंत्री ने प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। पुलिस, राजस्व, चिकित्सा और जमीन कब्जे से जुड़े प्रार्थना पत्रों पर भी उन्होंने समयबद्ध निस्तारण और कार्रवाई के निर्देश दिए।

राम भुवन सिंह

राम भुवन सिंह

राम भुवन सिंह उत्तर प्रदेश की राजनीतिक, क्राइम और आम सरोकार से जुड़ी खबरों पर नजर रखते हैं। वो 10 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।