🔥 ट्रेंडिंग न्यूज़:
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, यूपी के दर्जनों जिले अलर्ट पर। जानें कानपुर से वाराणसी तक बाढ़ राहत शिविर, लाइफ जैकेट और राहत किट की पूरी तैयारी।बेंगलुरु के ताज यशवंतपुर, शांगरी-ला सहित 26 बड़े होटलों पर FSDA का छापा। सड़ा मांस, एक्सपायरी दूध और सब्जियां बरामद, सभी को नोटिस जारी।विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात-पंजाब की कमान किसे मिली?CM योगी आदित्यनाथ ने उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 35 रुपये प्रति कुंतल बढ़ाया। जानें सिंगल स्टेज डिलीवरी और ई-पॉस फीडबैक प्रणाली की पूरी जानकारी।रक्षा बंधन पर बीकानेरवाला ने पेश किए मलाई घेवर, केसर घेवर सहित प्रीमियम मिठाइयां और गिफ्ट हैंपर्स। जानें ऑनलाइन ऑर्डर और डिलीवरी की पूरी जानकारी।सीतापुर की रोली अपने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे के साथ जनता दर्शन पहुंचीं। CM योगी आदित्यनाथ ने तुरंत आर्थिक सहायता का निर्देश दिया पढ़ें पूरी खबर।प्रीत विहार पार्क में कचरे का अंबार, MCD पर आरोपमुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
Wednesday, 19 Aug 2026

CM योगी आदित्यनाथ ने उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 35 रुपये प्रति कुंतल बढ़ाया। जानें सिंगल स्टेज डिलीवरी और ई-पॉस फीडबैक प्रणाली की पूरी जानकारी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कोटेदारों का लाभांश 35 रुपये प्रति कुंतल बढ़ाकर 125 रुपये कर दिया है। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी और ई-पॉस फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ किया गया, जिससे राशन वितरण में पारदर्शिता बढ़ी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ करते हुए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) को बड़ी सौगात देते हुए उनके लाभांश में 35 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि की है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद प्रदेश भर के कोटेदारों में खुशी का माहौल है, और उन्होंने सरकार के प्रति आभार जताया है।

कोटेदारों का कहना है कि सरकार ने न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया है, बल्कि राशन वितरण व्यवस्था में डिजिटल तकनीक लागू कर उनके सामाजिक सम्मान को भी बढ़ाया है, जबकि पहले लोग उन्हें संदेह की नजर से देखते थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मार्जिन मनी में 35 रुपये की वृद्धि में केंद्र सरकार की ओर से 10 रुपये और राज्य सरकार की ओर से 25 रुपये की वृद्धि शामिल है।

लोकभवन कार्यक्रम में शुरू हुई ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली

लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने लाभांश में 25 रुपये की और वृद्धि के लिए भारत सरकार को पत्र भी लिखा है।

मोहनलालगंज निवासी कोटेदार दिनेश चंद्र द्विवेदी ने मुख्यमंत्री की पहल की सराहना करते हुए कहा कि कमीशन 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये किए जाने से कोटेदारों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक आने के बाद राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ी है और ई-पॉस मशीन तथा डिजिटल रिकॉर्ड के कारण कोटेदारों का सम्मान भी बढ़ा है।

सिंगल स्टेज डिलीवरी से कोटेदारों की मुश्किलें हुईं कम

माल ब्लॉक के कोटेदार राकेश तिवारी ने बताया कि पहले कमीशन काफी कम था और राशन की आपूर्ति को लेकर भी कई तरह की दिक्कतें आती थीं, क्योंकि गोदाम से पर्याप्त राशन नहीं मिलने के कारण वितरण प्रभावित होता था। अब सिंगल स्टेज डिलीवरी व्यवस्था लागू होने से राशन सीधे उचित दर की दुकान तक पहुंच रहा है, जिससे कोटेदारों को पूरा राशन मिल रहा है और लाभार्थियों को भी निर्धारित मात्रा में राशन देने में परेशानी नहीं होती।

गोमती नगर निवासी कोटेदार आरके कन्नौजिया ने बताया कि अब सरकार की ओर से ट्रक के माध्यम से राशन सीधे दुकान तक पहुंचाया जा रहा है। ट्रकों में जीपीएस की व्यवस्था होने से राशन की निगरानी भी संभव हो रही है और पूरा राशन दुकान तक पहुंच रहा है।

डिजिटल व्यवस्था से बढ़ी पारदर्शिता, कोटेदारों पर नहीं फूटता अब गड़बड़ियों का ठीकरा

काकोरी के कोटेदार आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पहले राशन वितरण व्यवस्था में होने वाली गड़बड़ियों का ठीकरा कोटेदारों पर फूटता था, जिससे ईमानदारी से काम करने वाले कोटेदार भी बदनाम होते थे। अब पूरी प्रक्रिया डिजिटल होने के कारण पारदर्शिता बढ़ी है और अंगूठा लगाते ही लाभार्थी को राशन मिल जाता है।

उन्होंने बताया कि पहले कोटेदारों को 70 रुपये प्रति कुंतल कमीशन मिलता था, जो बाद में बढ़कर 90 रुपये हुआ और अब 35 रुपये की वृद्धि के साथ 125 रुपये हो गया है। इससे कोटेदारों को आर्थिक राहत के साथ-साथ सामाजिक सम्मान भी मिला है।

राम भुवन सिंह

राम भुवन सिंह

राम भुवन सिंह उत्तर प्रदेश की राजनीतिक, क्राइम और आम सरोकार से जुड़ी खबरों पर नजर रखते हैं। वो 10 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।