🇮🇳 भारत | रविवार, 22 नवंबर 2026 | 02:24 AM
देश की पत्रिका
ब्रेकिंग न्यूज़

राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने की प्रांत संयोजक काशी प्रांत पवन कुमार सिंह शिष्टाचार मुलाकात

Desh Ki Patrika Desk
Desh Ki Patrika Desk

संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार • शनिवार, 21 नवंबर 2026 | 03:41 PM

⏱️ 1 मिनट पढ़ें
राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने की प्रांत संयोजक काशी प्रांत पवन कुमार सिंह शिष्टाचार मुलाकात
फ़ोटो स्रोत / साभार: deshkipatrika
शेयर करें:

वाराणसी में हुई इस विशेष मुलाकात के मुख्य बिंदु

वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव ने अपने वाराणसी प्रवास के दौरान प्रांत संयोजक काशी प्रांत पवन कुमार सिंह के आवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस आत्मीय भेंट के दौरान प्रदेश में महिलाओं के उत्थान, सुरक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा हुई।

WhatsApp Image 2026 11 21 at 3.14.42 PM

दिल्ली के शालीमार बाग में मुनाक नहर यमुना स्वच्छता अभियान शुरू, सीएम रेखा गुप्ता और अभिनेता जैकी श्रॉफ रहे मौजूद


आवास पर आगमन पर प्रांत संयोजक काशी प्रांत पवन कुमार सिंह ने श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव का पारंपरिक रूप से स्वागत किया। मुलाकात के क्रम में दोनों के बीच जिन समसामयिक मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया, वे इस प्रकार हैं:

  • समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना।
  • केंद्र व राज्य सरकार की महिला केंद्रित योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना।
  • सामाजिक समरसता को और मजबूत करना।

इस अवसर पर श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और समाज के प्रबुद्ध वर्गों के सहयोग से इन प्रयासों को नई गति मिल रही है। वहीं, प्रांत संयोजक काशी प्रांत पवन कुमार सिंह ने सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

Desh Ki Patrika Desk

देश की पत्रिका डिजिटल संपादकीय टीम। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता।