हर्ष मल्होत्रा बने दिल्ली भाजपा के नए अध्यक्ष, मानवाधिकार संगठन के प्रमुख रबिंद्र सिंह तोमर ने दुपट्टा ओढ़ाकर किया सम्मान
दिल्ली भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष रबिंद्र सिंह तोमर ने राधे-कृष्णा का दुपट्टा ओढ़ाकर हर्ष मल्होत्रा को सम्मानित किया और हार्दिक बधाई दी। मल्होत्रा पार्षद, महापौर, प्रदेश महामंत्री और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। वह वीरेंद्र सचदेवा की जगह दिल्ली भाजपा की कमान संभालेंगे।