जौनपुर के गांव की बेटी ने CBSE 10वीं में मारी बाज़ी, BDR Public School के बच्चों ने रचा इतिहास
जौनपुर के डोभी क्षेत्र स्थित बी.डी.आर. पब्लिक स्कूल, इटहरा बरडीहा के छात्रों ने CBSE बोर्ड 10वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। मुस्कान सोनी ने 91% के साथ प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि प्रभात और आलोक कहार ने 90% के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पाया। आकांक्षा 85% के साथ तीसरे और आराध्या यादव 81% के साथ चौथे स्थान पर रहीं। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को सम्मानित किया। चेयरमैन डॉ. आर.सी. यादव ने शिक्षकों की मेहनत और क्षेत्रवासियों के सहयोग को इस सफलता का श्रेय दिया।
शनिवार, 18 अप्रैल 2026
6 मिनट