जौनपुर: बजरंगनगर के भारतीय इंटर कॉलेज में मेधावियों का सम्मान, बेटियों ने मारी बाजी
जौनपुर के चंदवक स्थित भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज, बजरंगनगर में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट में शाहीना बानो (83.8%), फरहान (82%) और पायल यादव (80.4%) ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। हाईस्कूल में अंशिका (89.16%), अंकिता (85%) और आकांक्षा यादव (84.5%) ने टॉप-3 में जगह बनाई। विद्यालय का परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। प्रबंधक अरविंद कुमार रघुवंशी ने मेहनत और लगन को सफलता का आधार बताया। अस्पताल में भर्ती प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र यादव ने वहीं से बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
सोमवार, 27 अप्रैल 2026
5 मिनट