चकिया में 9.60 करोड़ से बनेगा विज्ञान संकाय भवन, नोएडा विधायक पंकज सिंह ने किया शिलान्यास
चंदौली के चकिया स्थित सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 9.60 करोड़ रुपये से बनने वाले विज्ञान संकाय भवन का शिलान्यास नोएडा विधायक पंकज सिंह ने किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह के इस दौरे में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।