🔥 ट्रेंडिंग न्यूज़:
यूपी सीएम यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज की मीटिंग में कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश दिएदिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने लॉन्च की ‘महिला सशक्तिकरण योजना 2026’: 10 लाख महिलाओं को मिलेगा रोजगार प्रशिक्षणकेंद्रीय बजट 2026-27: विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदमयूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक: कहीं जश्न तो कहीं मायूसी, दिल्ली में बुद्धिजीवियों ने जताई चिंताराष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ का बड़ा अधिवेशन: 1 फरवरी को ग्रेटर नोएडा में हजारों महिलाएं होंगी शामिल, सशक्तिकरण और नेतृत्व पर फोकसउच्च शिक्षा संस्थान: विषमता के टापू बनते जा रहे हैं हमारे विश्वविद्यालययूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जापानी प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात: हरित हाइड्रोजन और सांस्कृतिक सहयोग पर जोररेखा गुप्ता ने गणतंत्र दिवस पर झुग्गी-बस्तियों के लिए 327 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया
Wednesday, 04 Feb 2026

वृंदावन तक की पदयात्रा पर निकले बाबा बागेश्वर, भक्तों को दिलाएंगे ये 7 संकल्प

नई दिल्ली। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिल्ली से सनातन हिंदू एकता पदयात्रा शुरू की है, जिसका लक्ष्य हिंदू राष्ट्र की स्थापना, जातिवाद का उन्मूलन और समाज में एकता लाना है। यह यात्रा दिल्ली, हरियाणा और यूपी से होते हुए वृंदावन पहुंचेगी। यात्रा को लेकर बागेश्वर बाबा ने कहा कि मुसलमानों के खिलाफ नहीं, हिंदुओं के समर्थन में पदयात्रा है।
बाबा बागेश्वर के मुताबिक, उनकी यह पदयात्रा कुल 145 किलोमीटर की होगी। बाबा बागेश्वर की यह पदयात्रा 7 नवंबर से शुरू कर दी गई है, जो 16 नवंबर तक चलेगी। अगले 10 दिनों में बाबा बागेश्वर दिल्ली से लेकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के इलाकों से गुजरेंगे। बाबा बागेश्वर का कहना है कि उनकी यह पदयात्रा हिंदुओं में एकता लाने, जातिवाद खत्म करने और देशभक्ति का संदेश फैलाने के लिए निकाली जा रही है।

बाबा बागेश्वर के सात संकल्प क्या हैं?
अपनी पदयात्रा के दौरान बाबा बागेश्वर ने लोगों को सात संकल्प भी दिलाने की बात कही है। आइये जानते हैं कि बाबा बागेश्वर के वो सात संकल्प कौन-कौन से हैं, जिनके बारे में वह चर्चा कर रहे हैं। बाबा बागेश्वर के मुताबिक-

पहला संकल्प-
यमुना की शुद्धि- सरकारों से प्रार्थना है कि हमारी यमुना मैया को पवित्र कर दो। ताकि यमुना का जल निर्मल तरीके से बहे और हमारे बांके बिहारी स्नान कर सकें।

दूसरा संकल्प-
ब्रज धाम पूर्व स्वरूप में रहे, ब्रज की रज सुरक्षित रहे, ब्रज के मंदिर सुरक्षित रहें।

तीसरा संकल्प-
सामाजिक समरसता हो।

चौथा संकल्प-
भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो।

पांचवा संकल्प-
हम तलवारों की नहीं विचारों की क्रांति खड़ी करना चाहते हैं।

छठवां संकल्प-
लव जिहाद बंद हो।

सातवां संकल्प-
गो माता राष्ट्र माता हों और गो अभ्यारण्य बनाया जाए।

करीब 150 किमी की होगी पदयात्रा
बाबा बागेश्वर की यह पदयात्रा सात नवंबर को सुबह 11 बजे से छतरपुर स्थित आद्य कात्यायनी मंदिर से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर तक जाएगी। इसमें 50,000 से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है, साथ ही वाहनों का एक बड़ा काफिला भी इसमें शामिल होगा। आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि पदयात्रा की शुरुआत हर दिन राष्ट्रगान और हनुमान चालीसा से होगी। उन्होंने कहा, ‘145 किलोमीटर लंबी यह पदयात्रा राष्ट्रगान और हनुमान चालीसा से शुरू होगी। रोज सात संकल्प लेंगे। 40 हजार यात्री पहले ही रजिस्टर हो चुके हैं। देश के हर कोने, हर गली से लोग आ रहे हैं। देश में 80 करोड़ हिंदू हैं। हम हर गांव-हर गली तक पहुंचकर उन सबके लिए लड़ रहे हैं। हमारा एकमात्र मकसद हिंदू एकता और सनातन एकता है। हम मुसलमानों के खिलाफ नहीं, हिंदुओं के समर्थन में पदयात्रा कर रहे हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *