🔥 ट्रेंडिंग न्यूज़:
अखंड राजपूताना सेवा संघ का हर घर तिरंगा आवाहनयोगी सरकार में तकनीक से जुड़ेगा भविष्य, 5 सर्वोदय स्कूलों में शुरू हुई स्मार्ट क्लासश्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यूसतर्कता: महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत, डॉ. विमला बंसल की अपीलकेराकत विधानसभा क्षेत्र के बजरंगनगर मंडल में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलिकमांडो सुरेंद्र सिंह ने क्षेत्रवासियों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील कीचकिया में 9.60 करोड़ से बनेगा विज्ञान संकाय भवन, नोएडा विधायक पंकज सिंह ने किया शिलान्यास‘अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं…’, CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
Friday, 14 Aug 2026

बीकानेरवाला ने दिल्ली के हौज़ खास मेट्रो स्टेशन पर किया नए आउटलेट का उद्घाटन

हौज़ खास मेट्रो स्टेशन पर खुला नया आउटलेट

नई दिल्ली। भारत के अग्रणी मिठाई एवं नमकीन निर्माता बीकानेरवाला फूड्स प्रा. लिमिटेड (बीएफपीएल) ने दिल्ली के हौज़ खास मेट्रो स्टेशन पर अपना नया आउटलेट खोला है। यह 8 जुलाई, 2025 को दोपहर 12 बजे से खुला है। यह आउटलेट हौज़ खास मेट्रो स्टेशन के पास, लाइन-02, हो ची मिन्ह मार्ग पर स्थित है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह हौज़ खास मेट्रो स्टेशन पर स्थित है, जो दिल्ली के सबसे व्यस्त यात्रा केंद्रों में से एक है। यहां पर इनके बिजनेस को अधिक बढ़ावा मिलने का अवसर दिखाई दे रहा है।

बीकानेरवाला का वैश्विक विस्तार

बीकानेरवाला फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि मैंने अपने देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपने देश की बनी हुई खाद्य सामग्री को स्थान दिलाया है, जो गर्व की बात है। ‘बीकानेरवाला’ के 200 से ज्यादा आउटलेट हैं। इनकी शाखा-यूएस, दुबई, न्यूजीलैंड, कनाडा, सिंगापुर, नेपाल, कतर, बहरीन जैसे विदेशों में है। इस मौके पर बीकानेरवाला के कर्मचारी और अधिकारीगण भी मौजूद थे। भारत और नेपाल, यूएई, अमेरिका, सिंगापुर और न्यूजीलैंड में इसके हजारों आउटलेट हैं।

200 से ज्यादा व्यंजनों का आनंद

इस आउटलेट में उत्तर भारतीय, दक्षिण भारतीय और कॉन्टिनेंटल कुज़ीन के साथ ही दुनिया भर में मशहूर चाट, नमकीन जैसे 200 से ज्यादा तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। एमडी श्याम सुंदर अग्रवाल ने हौज़ खास में नया आउटलेट खुलने पर खुशी जाहिर की।

बीकानो ब्रांड और ऑनलाइन उपलब्धता

यहां पर मौजूद बीकानेर के अधिकारियों ने बताया कि बीकानेरवाला अपने ब्रांड ‘बीकानो’ के तहत पैक्ड स्नैक्स और नमकीन भी बनाता है। बीकानेरवाला के सभी उत्पाद ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं। यह आउटलेट त्वरित भोजन या पूर्ण देसी दावत के लिए एक अच्छा विकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *