चकिया में 9.60 करोड़ से बनेगा विज्ञान संकाय भवन, नोएडा विधायक पंकज सिंह ने किया शिलान्यास
चंदौली के चकिया स्थित सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 9.60 करोड़ रुपये से बनने वाले विज्ञान संकाय भवन का शिलान्यास नोएडा विधायक पंकज सिंह ने किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह के इस दौरे में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
केंद्रीय संपादकीय डेस्क • मंगलवार, 11 अगस्त 2026 | 12:48 PM
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया ऐतिहासिक स्वागत
चंदौली मुगलसराय-पांडेयपुर विधानसभा क्षेत्र 380 निवासी और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की महिलाओं के साथ विधायक पंकज सिंह का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह भवन आने वाले समय में क्षेत्र के विद्यार्थियों के उत्थान के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगा। राणा प्रताप सिंह के अनुसार अब चंदौली क्षेत्र के विद्यार्थियों को विज्ञान की पढ़ाई के लिए दूर-दराज नहीं भटकना पड़ेगा। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर विधायक पंकज सिंह का अभिनंदन किया।
विधायक पंकज सिंह ने जताया विश्वास
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि यहां आकर उन्हें परिवार जैसा महसूस हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर विज्ञान की पढ़ाई शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा। बता दें कि चकिया ब्लॉक का भभौरा गांव रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पैतृक गृहनगर है, जिसके चलते इस कार्यक्रम को क्षेत्र में विशेष महत्व के साथ देखा जा रहा है।क्षेत्र के छात्रों के लिए लंबे इंतजार का अंत
चकिया क्षेत्र की जनता को महाविद्यालय में विज्ञान वर्ग की पढ़ाई शुरू होने का लंबे समय से इंतजार था। अब तक विज्ञान विषयों की पढ़ाई न होने के कारण क्षेत्र के छात्रों को अन्य जिलों में जाकर पढ़ाई करनी पड़ती थी, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था। गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और कंप्यूटर साइंस जैसे विषयों की पढ़ाई शुरू होने की घोषणा के बाद क्षेत्र के युवाओं और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
अगला समाचार →कमांडो सुरेंद्र सिंह ने क्षेत्रवासियों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील की
