🇮🇳 भारत | शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 | 12:35 AM
देश की पत्रिका
ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन के नए गुंबद का किया लोकार्पण, मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक

लखनऊ में विधान भवन के प्रवेश द्वार पर नए गुंबद, सभा मंडप, सभा कक्ष और जलपान गृह का उद्घाटन। सीएम योगी ने मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लिया। लखनऊ, 10 अगस्त 2025: मुख्यमंत्री योगी...

देश की पत्रिका टीम
देश की पत्रिका टीम

केंद्रीय संपादकीय डेस्क • रविवार, 10 अगस्त 2025 | 11:53 AM

⏱️ 2 मिनट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन के नए गुंबद का किया लोकार्पण, मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक
शेयर करें:

लखनऊ में विधान भवन के प्रवेश द्वार पर नए गुंबद, सभा मंडप, सभा कक्ष और जलपान गृह का उद्घाटन। सीएम योगी ने मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लिया।

लखनऊ, 10 अगस्त 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले रविवार को विधान भवन के प्रवेश द्वार पर नए गुंबद, सभा मंडप का लोकार्पण किया। इसके अलावा नवीनीकृत सभा कक्ष संख्या-15 और अतिविशिष्ट जलपान गृह भी का उद्धाटन किया। साथ ही उन्होंने मानसून सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लिया।

सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री

विधान सभा अध्यक्ष ने सतीश महाना ने रविवार को मानूसन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ पक्ष और विपक्ष के तमाम नेता उपस्थित थे। इस दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, मंत्री संजय निषाद, आेम प्रकाश राजभर, कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा, बसपा विधायक उमाशंकर सिंह, विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह "राजा भइया" आदि मौजूद रहे।

राम भुवन सिंह, सीनियर रिपोर्टर

देश की पत्रिका टीम

देश की पत्रिका की आधिकारिक संपादकीय एवं रिपोर्टिंग टीम।