रक्षाबंधन के मौके पर बीकानेरवाला के आउटलेट्स पर डिजाइनर मिठाइयां और गिफ्ट हैम्पर्स की खूब बिक्री हो रही है। 1000 से 5000 रुपये तक के हैम्पर्स और छोला भटूरे के साथ फ्री लस्सी का ऑफर ग्राहकों को लुभा रहा है।
महेंद्र प्रताप सिंह, नई दिल्ली, 8 अगस्त 2025
रक्षाबंधन का त्योहार शनिवार को मनाया जा रहा है। इससे बाजार में भीड़ उमड़ी पड़ी है। बड़ी संख्या में बहने अपने भाइयों के लिए राखी और मिठाइयां खरीदने के लिए बाजार पहुंच रही हैं।
मिठाइयों की बढ़ी मांग
रक्षाबंधन पर मिठाई की मांग बढ़ जाती है। इस बार भी बीकानेरवाला के सभी आउटलेट पर मिठाइयां सजा दी गई हैं। बीकानेरवाला ने अपने ब्रांडेड गिफ्ट पैक बाजार में उतारा जिनको लोग खरीदना पसंद कर रहे हैं। इस पर्व पर बहने अपने भाइयों के लिए गिफ्ट मिठाइयां लेकर उनके घर पहुंचती हैं। और भाई अपने बहनों को देने के लिए गिफ्ट पैकेट की खरीददारी करते हैं। इसलिए बीकानेरवाला ने भी रक्षाबंधन के लिए स्पेशल मिठाइयां और गिफ्ट तैयार किए हैं। खान-पान से जुड़ी कई तरह के व्यंजन ग्राहकों को लुभा रहे हैं।



मुफ्त उपहार का आकर्षण
यहां खरीदारी पर मुफ्त उपहार भी दिए जा रहे हैं। खाने-पीने में छोला भटूरे के साथ-साथ एक लस्सी फ्री (मुफ्त) में गिफ्ट दिया जा रहा है। जाहिर है, ऐसे में यहां पर भीड़ का लगना लाजमी है। सभी मिठाइयां देशी घी की बनी हैं। अलग-अलग रेंज के गिफ्ट हैंपर भी उपलब्ध हैं। लेकिन लोगों की डिमांड पर उसे तैयार कराया जा रहा है। तरह-तरह के गिफ्ट हैंपर एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये में उपलब्ध हैं। जो लोगों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
डिजाइनर मिठाइयों की धूम
काउंटर्स पर डिजाइनर मिठाई शोभा बढ़ा रही है। यहां फलों के आकार में यह मिठाई है। प्रीत बिहार बीकानेरवाला के मैनेजर ने बताया कि समय के साथ जब सब कुछ बदल रहा है तो मिठाइयों का भी रूप बदला है। नई पीढ़ी को डिजाइनर मिठाइयां बहुत भा रही हैं, जो बच्चे मिठाई नहीं खाते हैं वे भी इन मिठाइयों की डिजाइन से आकर्षित होकर खा लेते हैं।

पारंपरिक मिठाइयों की बिक्री बरकरार
प्रीत बिहार बीकानेरवाला के मैनेजर ने बताया कि डिजाइनर मिठाइयां धूम मचा रही हैं। ये सही है कि हर साल इन मिठाइयों की मांग बढ़ रही है, लेकिन पारंपरिक मिठाइयों की बिक्री अब भी ज्यादा है। हालांकि डिजाइनर मिठाइयां पारंपरिक मिठाइयों के रेट से थोड़ी महंगी हैं, लेकिन गुणवत्ता अच्छी हो तो लोग कीमत पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। ग्राहक मोतीचूर के लड्डू, मिल्क केक, मूंग की बर्फी, बेसन की बर्फी, बालूशाही, चॉकलेट बर्फी, अंगूरी पेठा, काजू कतली, कलाकंद की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। यहां पर खरीददारों को भीड़ देखने को मिल रही है।
