🔥 ट्रेंडिंग न्यूज़:
सीएम योगी का जनता दर्शन: अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाईUP News: योगी सरकार ने दी आयुष्मान कार्डधारकों को बड़ी राहत, अब जिले में ही होगा समस्याओं का समाधानदिल्ली मेट्रो में राजनीतिक विज्ञापनों पर रोक सही: हाई कोर्ट ने ECI के फैसले को ठहराया वाजिबगोवा अवैध लौह अयस्क खनन मामला: ED ने 1023 करोड़ की संपत्ति की जब्ती, सिंगापुर तक पहुंची कार्रवाईदतिया पहुंचे योगी आदित्यनाथ, मां पीतांबरा के दरबार में टेका माथा, वानखंडेश्वर महादेव का किया जलाभिषेककॉकरोच जनता पार्टी जंतर-मंतर विरोध तेज, अभिजीत दीपके बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं हटेंगेराम मंदिर चढ़ावा घोटाला: SIT जांच में नकदी और गहनों के रिकॉर्ड पर उठे सवाल, बृजभूषण सिंह बोले- “बिना धुएं के आग नहीं लगती”राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT जांच से सुलझेगा विवाद या और गहराएगी सियासत?
Tuesday, 23 Jun 2026

सावन शिवरात्रि पर सीएम योगी ने मानसरोवर मंदिर में किया रुद्राभिषेक, मांगी सुख-समृद्धि की दुआ

भगवान शिव से की लोक कल्याण की प्रार्थना

पावन सावन माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि यानी सावन शिवरात्रि के दिन बुधवार को गोरक्षपीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के अंधियारी बाग में प्राचीन मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस खास मौके पर मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला।

रुद्राभिषेक में हुआ ये खास

सीएम योगी ने प्राचीन मानसरोवर मंदिर में भगवान शिव को बिल्व पत्र, कमल के फूल, दूर्वा और कई तरह की पूजा सामग्री अर्पित की। इसके बाद जल, गाय के दूध और गन्ने के रस से रुद्राभिषेक किया। गोरखनाथ मंदिर के विद्वान पुरोहितों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के मंत्रों के साथ यह अनुष्ठान पूरा कराया। रुद्राभिषेक के बाद वैदिक मंत्रों के बीच हवन और आरती हुई, जिसके साथ अनुष्ठान को पूर्ण किया गया।

प्रदेशवासियों के लिए मांगी दुआ

मुख्यमंत्री योगी ने इस अनुष्ठान में भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के लिए स्वस्थ, सुखी, समृद्ध और शांतिपूर्ण जीवन की मंगलकामना की। इस मौके पर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह और एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

राम भुवन सिंह, रिपोर्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *