🔥 ट्रेंडिंग न्यूज़:
अखंड राजपूताना सेवा संघ का हर घर तिरंगा आवाहनयोगी सरकार में तकनीक से जुड़ेगा भविष्य, 5 सर्वोदय स्कूलों में शुरू हुई स्मार्ट क्लासश्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यूसतर्कता: महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत, डॉ. विमला बंसल की अपीलकेराकत विधानसभा क्षेत्र के बजरंगनगर मंडल में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलिकमांडो सुरेंद्र सिंह ने क्षेत्रवासियों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील कीचकिया में 9.60 करोड़ से बनेगा विज्ञान संकाय भवन, नोएडा विधायक पंकज सिंह ने किया शिलान्यास‘अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं…’, CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
Friday, 14 Aug 2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने उठाया एतिहासिक कदम

रिपोर्ट: महेंद्र प्रताप सिंह

जल बोर्ड को मिली असली ताकत

दिल्ली के मुख्यमंत्री श्रीं रेखा गुप्ता ने आज ऐतिहासिक कदम उठाते हुए जल बोर्ड को पहली बार निर्णय लेने और काम पूरा करने की असली ताक़त दी है। अब यह संस्था नाम मात्र की नहीं बल्कि सही मायनों में स्वायत्त और सक्षम बन गई है। इससे अब दिल्ली के जनता को पेयजल को लेकर कोई परेशानी नहीं उठानी होगीं।

अब जल बोर्ड खुद लेगा फैसले

दिल्ली जल बोर्ड यमुना की सफ़ाई, नालों के उपचार और पेयजल व्यवस्था से जुड़ी तमाम योजनाएं स्वयं स्वीकृत करेगा और ज़मीन पर उतारेगा।

कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार नहीं

करोड़ों रुपये की परियोजनाओं के लिए बोर्ड को कैबिनेट की स्वीकृति का इंतज़ार नहीं करना होगा। इससे दिल्ली के विकास में अब कोई समस्या नहीं आयेगी।

क्या बदलेगा इस फैसले से?

  • अब जल बोर्ड को फैसले लेने के लिए किसी और विभाग या कैबिनेट के पास नहीं जाना पड़ेगा।
  • यमुना की सफाई, नालों की मरम्मत और पानी की सप्लाई जैसी योजनाएं जल्दी शुरू होंगी।
  • जनता को पानी की दिक्कतों से राहत मिलेगी।
  • दिल्ली के विकास के कामों में रफ्तार आएगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के इस फैसले का दिल्ली के लोगों और सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया है। उम्मीद है अब दिल्ली में पानी की दिक्कतें कम होंगी और सफाई के काम भी तेजी से होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *