सम्मान : हर्ष मल्होत्रा के दिल्ली भाजपा अध्यक्ष बनने पर मानवाधिकार संगठन के प्रमुख रबिंद्र सिंह तोमर ने दी बधाई
विशेष संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। अब केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा की कमान सौंपी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बृहस्पतिवार को हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर देश और राज्य के विभिन्न संगठनों की ओर से शुभकामनाएं मिल रही हैं।
📚 यह भी पढ़ें
हर्ष मल्होत्रा बने दिल्ली BJP अध्यक्ष — मानवाधिकार नेता रबिंद्र सिंह तोमर ने दुपट्टा ओढ़ाकर किया सम्मान
इसी कड़ी में, राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष रबिंद्र सिंह तोमर ने हर्ष मल्होत्रा को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। और इस मौके पर राधे-कृष्णा का दुपट्टा ओढ़ाकर हर्ष मल्होत्रा का सम्मानित किया।
रबिंद्र सिंह तोमर ने जताई उम्मीद
रबिंद्र सिंह तोमर ने अपने बधाई संदेश में कहा कि हर्ष मल्होत्रा का जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ गहरा जुड़ाव और उनका लंबा संगठनात्मक अनुभव दिल्ली के विकास और संगठन को एक नई दिशा देगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि मल्होत्रा के नेतृत्व में आम जनता के अधिकारों, कल्याण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को और मजबूती मिलेगी।
📚 यह भी पढ़ें
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की रणभूमि: योगी-जयंत मिलकर अखिलेश के सियासी दांव का जवाब देने की तैयारी में
इसके अलावा रबिंद्र सिंह तोमर ने कहा कि “हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व, जन-सरोकार और अद्वितीय संगठनात्मक क्षमता से दिल्ली में भाजपा और अधिक सशक्त होगी। एक अनुभवी नेता और जन-प्रतिनिधि के रूप में आपका मार्गदर्शन न केवल पार्टी संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, बल्कि दिल्ली की जनता की समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण के प्रयासों को भी एक नई दिशा प्रदान करेगा।”
वीरेंद्र सचदेवा की जगह मिली कमान
गौरतलब है कि हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने वीरेंद्र सचदेवा के स्थान पर केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली प्रदेश की कमान सौंपी है, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। मल्होत्रा का संगठन का लंबा अनुभव है। वह पार्षद, महापौर से लेकर मंत्री तक की राजनीतिक यात्रा तय की है। सचदेवा की टीम में वह प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं। पूर्वी दिल्ली से सांसद चुने जाने और उसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद उन्होंने प्रदेश महामंत्री पद से इस्तीफा दिया था। मल्होत्रा पंजाबी समुदाय से आते हैं और पार्टी के अनुभवी नेता हैं।
पार्षद से मंत्री तक का सफर
2024 में पूर्वी दिल्ली से पहला लोकसभा चुनाव जीतने के बाद हर्ष मल्होत्रा को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया। इसके बाद अब दिल्ली भाजपा की कमान सौंपी गई है। उनके सामने अब अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा और दिल्ली नगर निगम चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने की जिम्मेदारी होगी।
