🔥 ट्रेंडिंग न्यूज़:
CM योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा को बताया समरसता का महापर्व, प्रदेशवासियों से की खास अपीलकेरल में लेप्टोस्पायरोसिस (रैट फीवर) से 29 जुलाई 2026 तक 1,352 कन्फर्म मामले और 58 मौतें दर्ज। जानें लक्षण, कारण और बचाव के तरीके।CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का सपा पर तीखा वार, बोले- ‘पिछड़ों का हक छीना’8th Pay Commission: दिल्ली में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठकें शुरूUGC ने जारी की देश की 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट, एडमिशन से पहले चेक करें मान्यतागोरखपुर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में टिफिन से लेकर ड्रग्स तक, दीक्षांत समारोह में भड़कीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेलगृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, SIR और लाउडस्पीकर पर उठाई मांगयूपी में मदरसा कामिल फाजिल डिग्री पर लगी रोक, योगी कैबिनेट ने संशोधन को दी मंजूरी
Monday, 10 Aug 2026

बिटिया का इलाज कराएंगे, आवास भी दिलाएंगे : सीएम योगी

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

गोरखपुर, 28 जून। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने नन्ही बिटिया के इलाज में मदद और आवास की व्यवस्था करने की गुहार के साथ बिटिया को गोद में लेकर बैठी महिला को भरोसा दिया कि बच्ची का अच्छे से अच्छा इलाज सरकार कराएगी। महिला और उसके परिवार के लिए आवास की भी व्यवस्था कराई जाएगी। इसे लेकर सीएम योगी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित भी किया। जनता दर्शन में आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जन समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं।

शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर लगी कुर्सियों पर बैठाए गए लोगो तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना। ध्यान से बात सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए और निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए।


हर समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई, जरूरतमंदों को मिलेगा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : सीएम

मुख्यमंत्री ने आवास के लिए जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजना से मकान दिलाने और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता देने का आत्मीय संबल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हर समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए संकल्पित है। लोगों से मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोद में बीमार बच्ची को लेकर कुर्सी पर बैठी महिला की समस्या सुन मुख्यमंत्री अत्यंत भावुक हो गए। महिला बच्ची के इलाज और आवास की समस्या लेकर आई थी। सीएम योगी ने उसे आश्वस्त किया कि दोनों समस्याओं इलाज और आवास की व्यवस्था, का समाधान सरकार कराएगी। इस दौरान वह मां की गोद में बैठी बच्ची को खूब दुलारते भी रहे।

जनता दर्शन में कुछ अन्य लोग भी इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।

उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। अपराध व जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस को अपराधियों व भू माफिया के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया। जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खूब दुलारा और आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *