🔥 ट्रेंडिंग न्यूज़:
अखंड राजपूताना सेवा संघ का हर घर तिरंगा आवाहनयोगी सरकार में तकनीक से जुड़ेगा भविष्य, 5 सर्वोदय स्कूलों में शुरू हुई स्मार्ट क्लासश्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यूसतर्कता: महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत, डॉ. विमला बंसल की अपीलकेराकत विधानसभा क्षेत्र के बजरंगनगर मंडल में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलिकमांडो सुरेंद्र सिंह ने क्षेत्रवासियों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील कीचकिया में 9.60 करोड़ से बनेगा विज्ञान संकाय भवन, नोएडा विधायक पंकज सिंह ने किया शिलान्यास‘अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं…’, CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
Friday, 14 Aug 2026

शंकर महादेवन की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति के साथ दिल्ली में मटकी फोड़ लीग MPL 2025 का भव्य आयोजन

नई दिल्ली, 11 अगस्त 2025: राजधानी दिल्ली एक अनूठे सांस्कृतिक और सांगीतिक समारोह की मेजबानी करने जा रही है, जहां पद्मश्री शंकर महादेवन अपनी जादुई आवाज और ऊर्जावान प्रदर्शन से त्यागराज स्टेडियम को भक्ति और उत्साह के रंगों से सराबोर करेंगे। यह अवसर होगा देश की पहली मटकी फोड़ लीग (MPL 2025) का, जिसमें दिल्ली भर से 12 टीमें अपने कौशल और जोश का प्रदर्शन करेंगी।

मटकी फोड़ लीग में 12 टीमें करेंगी प्रतिस्पर्धा

MPL 2025 में 8 पुरुष टीमें—अर्बन गोविन्दास, हांडी हंटर्स, नंद निंजास, हांडी हिरोस, मटकी स्मेशर्स, दही हांडी वारियर्स, माक्खन फोर्स, और गोविंदा रोकर्स—तथा 4 महिला टीमें—मटकी क्विन, दहीं दिवास, मटकी ब्रेकर्स, और द हाई फ्लायर्स—भाग लेंगी। ये टीमें अपने उत्साह, एकजुटता और अद्भुत कौशल से दर्शकों को रोमांचित करेंगी, जिससे आयोजन का माहौल और भी जीवंत और उत्साहपूर्ण बनेगा।

आयोजन की तैयारियों को मिला अंतिम रूप

छत्रपति शिवाजी समाज कल्याण एवं शिक्षा प्रचार समिति की ओर से आज एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संस्था के संस्थापक और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री जय भगवान गोयल ने कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों को आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी। श्री गोयल ने कहा, “यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक उत्सव होगा, बल्कि दिल्ली की सांस्कृतिक धरोहर को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।”

शंकर महादेवन का भक्ति और संगीत का संगम

शंकर महादेवन इस अवसर पर भक्ति और उत्साह से भरे भजन और गीत प्रस्तुत करेंगे, जो दर्शकों के हृदय को आनंद और श्रद्धा से भर देंगे। आयोजन स्थल को भव्य मंच, अत्याधुनिक ध्वनि प्रणाली, और रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया जाएगा, ताकि हर पल दर्शकों के लिए अविस्मरणीय बन सके।

प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति

बैठक में सर्वश्री धर्मेन्द्र बेदी, मनदीप गोयल, ईश्वर चौधरी, महंत अमरनाथ जी, स्वामी अवधेशानंद जी महाराज, प्रेम चंद गुप्ता, अवध कुमार, दिनेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, रमेश गुप्ता, शंकर लाल अग्रवाल, मुकेश जैन, रामचन्द्र, भरत शर्मा, विनीता श्रीवास्तव, ओमवती, मालती, मंजू, सियावती, सरिता, रानी, और बबीता सहित संस्था के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह आयोजन दिल्ली के सांस्कृतिक परिदृश्य में एक नया अध्याय जोड़ेगा, जहां संगीत, भक्ति, और उत्सव का अनूठा संगम दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *