🔥 ट्रेंडिंग न्यूज़:
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, यूपी के दर्जनों जिले अलर्ट पर। जानें कानपुर से वाराणसी तक बाढ़ राहत शिविर, लाइफ जैकेट और राहत किट की पूरी तैयारी।बेंगलुरु के ताज यशवंतपुर, शांगरी-ला सहित 26 बड़े होटलों पर FSDA का छापा। सड़ा मांस, एक्सपायरी दूध और सब्जियां बरामद, सभी को नोटिस जारी।विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात-पंजाब की कमान किसे मिली?CM योगी आदित्यनाथ ने उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 35 रुपये प्रति कुंतल बढ़ाया। जानें सिंगल स्टेज डिलीवरी और ई-पॉस फीडबैक प्रणाली की पूरी जानकारी।रक्षा बंधन पर बीकानेरवाला ने पेश किए मलाई घेवर, केसर घेवर सहित प्रीमियम मिठाइयां और गिफ्ट हैंपर्स। जानें ऑनलाइन ऑर्डर और डिलीवरी की पूरी जानकारी।सीतापुर की रोली अपने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे के साथ जनता दर्शन पहुंचीं। CM योगी आदित्यनाथ ने तुरंत आर्थिक सहायता का निर्देश दिया पढ़ें पूरी खबर।प्रीत विहार पार्क में कचरे का अंबार, MCD पर आरोपमुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
Wednesday, 19 Aug 2026

मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड

महाराष्ट्र FDA ने राज्यव्यापी जांच अभियान के तहत मुंबई के पांच बड़े क्लबों के FSSAI लाइसेंस निलंबित किए हैं। क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया, जुहू जिमखाना और MIG क्रिकेट क्लब सहित कई जगहों पर एक्सपायर्ड खाना, कॉकरोच और गंभीर स्वच्छता उल्लंघन पाए गए।

महाराष्ट्र FDA द्वारा मुंबई के क्लबों में खाद्य सुरक्षा जांच के दौरान की गई कार्रवाई

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी के मामले में मुंबई के पांच बड़े क्लबों पर सख्त कार्रवाई की है। राज्यव्यापी विशेष जांच अभियान के तहत इन क्लबों के FSSAI लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं।

FDA के अनुसार जांच के दौरान स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा और खाद्य मानक नियमों के गंभीर उल्लंघन पाए गए हैं। इसके अलावा एक क्लब को व्यवसाय बंद करने का नोटिस और एक अन्य को सुधार नोटिस भी जारी किया गया है।

FDA की जांच में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया की रसोई और कचरा निस्तारण क्षेत्र में बड़ी संख्या में कॉकरोच, मक्खियां और एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिलने की बात सामने आई है।

कौन से क्लब जांच के दायरे में, क्या मिलीं खामियां

FDA ने 27 जुलाई 2026 को मुंबई के सात क्लब, कैंटीन और रेस्तरां की जांच की थी, जिसमें कई जगहों पर गंदगी, कीटों का प्रकोप, एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री का उपयोग और खाद्य पदार्थों के अनुचित भंडारण जैसी अनियमितताएं सामने आईं। क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में शाकाहारी और मांसाहारी भोजन तैयार करने की जगह अलग नहीं पाई गई, वहीं सड़ी-गली सब्जियां और खराब मशरूम भी बरामद हुए।

RK जुहू जिमखाना में खाद्य पदार्थों की उचित निगरानी न होने और इस्तेमाल किए गए तेल का रिकॉर्ड न रखे जाने की बात सामने आई। जांच में रसोई क्षेत्र की ड्रेनेज व्यवस्था खराब मिली, और कर्मचारियों द्वारा दस्ताने, कैप तथा एप्रन का इस्तेमाल न किए जाने की भी पुष्टि हुई।

बिना लाइसेंस कैटरिंग और स्टॉप बिजनेस नोटिस के मामले

MIG क्रिकेट क्लब में जांच के दौरान सामने आया कि “नेबुला कैटरिंग सर्विसेज” नामक संस्था बिना वैध FSSAI लाइसेंस के क्लब परिसर में कैटरिंग का काम कर रही थी। इसके अलावा रसोई में कॉकरोच और मकड़ी के जाले मिलने के साथ-साथ खाद्य पदार्थों का भंडारण भी नियमों के अनुरूप नहीं पाया गया।

वहीं मलाड पश्चिम स्थित गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब को बिना वैध पंजीकरण और लाइसेंस के खाद्य व्यवसाय संचालित करने के आरोप में “स्टॉप बिजनेस नोटिस” जारी किया गया है। FDA ने क्लब को तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने के निर्देश दिए हैं।

राज्यभर में अभियान के दौरान हुई बड़ी कार्रवाई

FDA के अनुसार विशेष अभियान के तहत राज्यभर में कुल 35 छापे मारे गए, जिसमें 81 होटल, रेस्तरां, ढाबों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान 12 प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए गए, जबकि 11 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए। इसके अलावा 205 लीटर दूध और दुग्धजन्य उत्पादों का स्टॉक भी जब्त किया गया।

अभियान के दौरान प्रतिबंधित पान मसाला और गुटखा की बिक्री, वितरण एवं परिवहन से जुड़े 18 मामलों में 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया। FDA के मुताबिक प्रतिबंधित और अन्य खाद्य पदार्थों सहित कुल 1.04 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का माल जब्त किया गया है।

कार्रवाई आंकड़ा
कुल छापे 35
जांचे गए प्रतिष्ठान 81
सुधार नोटिस 12
लाइसेंस निलंबित 11
गुटखा मामलों में गिरफ्तारी 22 लोग (18 मामले)
कुल जब्त माल का मूल्य 1.04 करोड़ रुपये से अधिक
महेंद्र प्रताप सिंह

महेंद्र प्रताप सिंह

महेंद्र प्रताप सिंह (वरिष्ठ पत्रकार) प्रिंट मीडिया में 20 साल का अनुभव। राजनीतिक घटनाक्रम और नीति विश्लेषण पर गहरी पकड़।