🇮🇳 भारत | शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 | 08:58 PM
देश की पत्रिका
ब्रेकिंग न्यूज़

दीपावली पर स्वदेशी अपनाएं, गरीबों की करें मदद: योगी आदित्यनाथ

बेटियों की सुरक्षा पर सख्त रुख लखनऊ, 16 अक्टूबर 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के पर्व को लेकर लोगों से स्वदेशी सामान खरीदने और गरीबों की मदद करने की अपील की है। उन्हो...

देश की पत्रिका टीम
देश की पत्रिका टीम

केंद्रीय संपादकीय डेस्क • गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 | 10:04 AM

⏱️ 3 मिनट
दीपावली पर स्वदेशी अपनाएं, गरीबों की करें मदद: योगी आदित्यनाथ
शेयर करें:

बेटियों की सुरक्षा पर सख्त रुख

लखनऊ, 16 अक्टूबर 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के पर्व को लेकर लोगों से स्वदेशी सामान खरीदने और गरीबों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस त्योहार को सौहार्द और उत्साह के साथ मनाएं ताकि हर गरीब परिवार भी इस खुशी का हिस्सा बन सके। बुधवार को लखनऊ के लोकभवन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी बांटी गई। इस दौरान योगी ने कहा कि यह सिलेंडर गरीबों के लिए दीपावली का सबसे बड़ा तोहफा है। प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को इस योजना का लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचना शुरू हुआ। पहले गैस कनेक्शन लेना मुश्किल था, लेकिन उज्ज्वला योजना ने 11 करोड़ परिवारों को मुफ्त कनेक्शन दिए, जिसमें यूपी के 1.86 करोड़ परिवार शामिल हैं। इससे गरीब महिलाओं को लकड़ी और कोयले से छुटकारा मिला, जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर हुआ और समय बचा। योगी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पहले सरकारें सिर्फ अपने परिवार की चिंता करती थीं, लेकिन अब डबल इंजन की सरकार सबके विकास के लिए काम कर रही है।

सख्ती और सुरक्षा का वादा

योगी ने साफ कहा कि त्योहारों में शांति भंग करने वालों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बेटियों की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा, “जो भी बेटियों के साथ छेड़खानी करेगा, उसके लिए यमराज अगले चौराहे पर इंतजार कर रहा है।” सरकार हर नागरिक को सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्वदेशी और गरीबों की मदद

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर स्वदेशी अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दीपक, मूर्तियां और अन्य सामान स्थानीय कारीगरों से खरीदें ताकि पैसा देश में रहे और कारीगरों को फायदा हो। साथ ही, उन्होंने हर परिवार से एक गरीब की मदद करने को कहा ताकि त्योहार की खुशी सभी तक पहुंचे l

देश की पत्रिका टीम

देश की पत्रिका की आधिकारिक संपादकीय एवं रिपोर्टिंग टीम।