🔥 ट्रेंडिंग न्यूज़:
जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन पर नहीं दिया जा रहा है दिल्ली मेट्रो स्मार्ट कार्ड, बढ़ी यात्रियों की मुसीबतयोगी या अखिलेश… किसे अगला सीएम देखना चाहती है यूपी की जनता? सर्वे ने चौंकायाबीकानेरवाला ने रक्षाबंधन पर ग्राहकों के लिए की विशेष तैयारी, त्योहार की मिठास होगी दोगुनीदिल्ली में ₹2500 वाली योजना लागू, रक्षाबंधन पर मिलेंगे पैसेरक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा, चलेंगी 14 स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली-NCR से कहां-कहां जाएंगी?‘पंजाब और गुजरात के स्कूलों का हो जाए कंपटीशन’, केजरीवाल का BJP को खुला चैलेंजअखंड भारत संकल्प दिवस पर चकिया में हुआ भव्य आयोजन, भारत माता की आरती में उमड़ी भीड़UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
Thursday, 27 Aug 2026

बीकानेरवाला ने रक्षाबंधन पर ग्राहकों के लिए की विशेष तैयारी, त्योहार की मिठास होगी दोगुनी

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रक्षाबंधन से पहले बड़ा ऐलान करते हुए ₹2500 महीने वाली दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी दी है। 1 अगस्त से पोर्टल शुरू होगा और रक्षाबंधन पर पहली किस्त जारी की जाएगी।

बीकानेरवाला रक्षाबंधन गिफ्ट हैंपर मिठाई काउंटर
पर्व विशेष — त्योहारी तैयारी

रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए भारत के प्रसिद्ध मिठाई और स्नैक्स ब्रांड बीकानेरवाला ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष तैयारी की है। त्योहार की भीड़ और ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ब्रांड ने कई खास कदम उठाए हैं, ताकि भाई-बहन का यह त्योहार बिना किसी असुविधा के बेहद मीठा और यादगार बन सके।

बीकानेरवाला की तरफ से इस त्योहार को यादगार बनाने के लिए गिफ्ट हैंपर्स से लेकर ऑनलाइन डिलीवरी और आउटलेट्स पर भीड़ प्रबंधन तक, हर स्तर पर विशेष तैयारी की गई है।

बीकानेरवाला प्रबंधन के मुताबिक, इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को त्योहार की भागदौड़ में शुद्धता, बेहतरीन स्वाद और बिना किसी कतार के आसानी से खरीदारी का अनुभव देना है।

राखी गिफ्ट हैंपर्स की खास श्रृंखला बाजार में उतारी

ब्रांड ने इस बार विशेष रूप से डिजाइन किए गए ‘राखी गिफ्ट हैंपर्स’ बाजार में उतारे हैं। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार इन हैंपर्स को खरीद सकते हैं।

मिठाई काउंटर पर पारंपरिक घेवर, काजू कतली, रस मलाई और बंगाली मिठाइयों के साथ-साथ आधुनिक स्वादों वाली प्रीमियम मिठाइयों, ड्राय फ्रूट थाल और नमकीन के कॉम्बो पैक की विशेष श्रृंखला भी उपलब्ध कराई गई है।

ऑनलाइन ऑर्डर, फ्री डिलीवरी और फेस्टिव डिस्काउंट की सुविधा

दूर रहने वाले भाई-बहनों के लिए बीकानेरवाला की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे मिठाई और राखी कॉम्बो ऑर्डर करने की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके लिए फ्री डिलीवरी और आकर्षक फेस्टिव डिस्काउंट ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

इस सुविधा से उन ग्राहकों को खास राहत मिलेगी, जो त्योहार के दौरान समय की कमी या दूरी की वजह से आउटलेट तक नहीं पहुंच पाते, लेकिन फिर भी अपने भाई-बहन तक मिठाई और तोहफा पहुंचाना चाहते हैं।

भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त बिलिंग और पैकेजिंग काउंटर

रक्षाबंधन के दिन आउटलेट्स पर होने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने और ग्राहकों का समय बचाने के लिए सभी प्रमुख आउटलेट्स पर अतिरिक्त बिलिंग और पैकेजिंग काउंटर्स लगाए गए हैं।

बीकानेरवाला प्रबंधन के अनुसार, इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को त्योहार की भागदौड़ में शुद्धता, बेहतरीन स्वाद और बिना किसी कतार के आसानी से खरीदारी का अनुभव देना है।