🔥 ट्रेंडिंग न्यूज़:
अखंड राजपूताना सेवा संघ का हर घर तिरंगा आवाहनयोगी सरकार में तकनीक से जुड़ेगा भविष्य, 5 सर्वोदय स्कूलों में शुरू हुई स्मार्ट क्लासश्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यूसतर्कता: महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत, डॉ. विमला बंसल की अपीलकेराकत विधानसभा क्षेत्र के बजरंगनगर मंडल में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलिकमांडो सुरेंद्र सिंह ने क्षेत्रवासियों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील कीचकिया में 9.60 करोड़ से बनेगा विज्ञान संकाय भवन, नोएडा विधायक पंकज सिंह ने किया शिलान्यास‘अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं…’, CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
Friday, 14 Aug 2026

सीएम योगी ने केजीएमयू को दी एक और ट्रामा सेंटर की सौगात, 500 बेड का होगा ट्रामा-2 सेंटर

  • सात मंजिला होगा ट्रामा सेंटर-2, पेशेंट यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स की भी मिलेगी सुविधा
  • 9 ओटी, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, फायर फाइटिंग और फायर अलार्म जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा सेंटर
  • तीमारदारों को मिलेगी वेटिंग एरिया, किचन, डायनिंग एरिया और कैफे की सुविधा

लखनऊ, 14 जुलाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेश में बढ़ते ट्रॉमा मरीजों को राहत देने के लिए ट्रामा सेंटर-2 का शिलान्यास किया। यह भवन दो वर्षों में बनकर तैयार हाे जाएगा। इस भवन के निर्माण से ट्रामा के मरीजों को अतिरिक्त 500 बेड की सुविधा मिलेगी। इस सात मंजिला भवन में पेशेंट यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स की भी सुविधा मिलेगी। यह भवन दो वर्षों में 273 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा। इससे न केवल केजीएमयू में भर्ती की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि गंभीर रोगियों को बेहतर और समय पर इलाज भी मिल सकेगा।

ट्रामा सेंटर में बनेंगे 9 ऑपरेशन थिएटर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को नए आयाम देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। वर्तमान में केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर की क्षमता सीमित होने के कारण कई बार मरीजों को स्ट्रेचर पर ही प्राथमिक इलाज देना पड़ता है, लेकिन वहीं नये भवन के निर्माण से मरीजों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेड पर त्वरित और प्रभावी इलाज मिल सकेगा। इस सात मंजिला भवन में आकस्मिक और गहन चिकित्सा सेवाओं से संबंधित तमाम आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें 9 ओटी (ऑपरेशन थिएटर), सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, फायर फाइटिंग और फायर अलार्म जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं शामिल हैं।

इसके साथ ही विस्तारित पार्किंग सुविधा भी विकसित की जाएगी, जहां 250 से अधिक वाहनों के खड़े होने की क्षमता होगी। यहां केवल इलाज की सुविधाएं ही नहीं, बल्कि मरीजों और उनके परिजनों की सहूलियत के लिए पेशेंट यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स का भी निर्माण किया जाएगा। इस परिसर में वेटिंग एरिया, किचन, डायनिंग एरिया और कैफे जैसी व्यवस्थाएं होंगी, ताकि मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को भी सुविधाजनक वातावरण मिल सके। यह कॉम्प्लेक्स मरीजों की देखभाल करने वालों के लिए मानसिक और भौतिक राहत देने वाला सिद्ध होगा।

प्रदेश का श्रेणी-1 स्तर का केंद्र होगा ट्रामा-2 सेंटर

ट्रामा-2 सेंटर प्रदेश का श्रेणी-1 स्तर का केंद्र होगा। इसमें सड़क दुर्घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं, औद्योगिक दुर्घटनाओं आदि में घायल होने वाले गंभीर मरीजों के लिए गहन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस तरह की आपात स्थितियों में केजीएमयू को एक प्राथमिक और अत्यंत सक्षम उपचार केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। ट्रामा सेंटर के विस्तार से गंभीर रूप से घायल मरीजों की भर्ती क्षमता में वृद्धि होगी और त्वरित चिकित्सा सेवाएं संभव हो सकेंगी। इससे ना केवल कई मरीजों का जीवन बचाया जा सकेगा, बल्कि अस्पताल पर बढ़ते दबाव को भी नियंत्रित किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *