🔥 ट्रेंडिंग न्यूज़:
यूपी में महिलाओं को आर्थिक मदद देने की योजना को लेकर भाजपा-सपा में सियासी बहसअखंड राजपूताना सेवा संघ का हर घर तिरंगा आवाहनयोगी सरकार में तकनीक से जुड़ेगा भविष्य, 5 सर्वोदय स्कूलों में शुरू हुई स्मार्ट क्लासश्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यूसतर्कता: महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत, डॉ. विमला बंसल की अपीलकेराकत विधानसभा क्षेत्र के बजरंगनगर मंडल में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलिकमांडो सुरेंद्र सिंह ने क्षेत्रवासियों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील कीचकिया में 9.60 करोड़ से बनेगा विज्ञान संकाय भवन, नोएडा विधायक पंकज सिंह ने किया शिलान्यास
Friday, 14 Aug 2026

सावन शिवरात्रि पर सीएम योगी ने मानसरोवर मंदिर में किया रुद्राभिषेक, मांगी सुख-समृद्धि की दुआ

भगवान शिव से की लोक कल्याण की प्रार्थना

पावन सावन माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि यानी सावन शिवरात्रि के दिन बुधवार को गोरक्षपीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के अंधियारी बाग में प्राचीन मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस खास मौके पर मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला।

रुद्राभिषेक में हुआ ये खास

सीएम योगी ने प्राचीन मानसरोवर मंदिर में भगवान शिव को बिल्व पत्र, कमल के फूल, दूर्वा और कई तरह की पूजा सामग्री अर्पित की। इसके बाद जल, गाय के दूध और गन्ने के रस से रुद्राभिषेक किया। गोरखनाथ मंदिर के विद्वान पुरोहितों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के मंत्रों के साथ यह अनुष्ठान पूरा कराया। रुद्राभिषेक के बाद वैदिक मंत्रों के बीच हवन और आरती हुई, जिसके साथ अनुष्ठान को पूर्ण किया गया।

प्रदेशवासियों के लिए मांगी दुआ

मुख्यमंत्री योगी ने इस अनुष्ठान में भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के लिए स्वस्थ, सुखी, समृद्ध और शांतिपूर्ण जीवन की मंगलकामना की। इस मौके पर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह और एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

राम भुवन सिंह, रिपोर्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *