🔥 ट्रेंडिंग न्यूज़:
यूपी सीएम यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज की मीटिंग में कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश दिएदिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने लॉन्च की ‘महिला सशक्तिकरण योजना 2026’: 10 लाख महिलाओं को मिलेगा रोजगार प्रशिक्षणकेंद्रीय बजट 2026-27: विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदमयूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक: कहीं जश्न तो कहीं मायूसी, दिल्ली में बुद्धिजीवियों ने जताई चिंताराष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ का बड़ा अधिवेशन: 1 फरवरी को ग्रेटर नोएडा में हजारों महिलाएं होंगी शामिल, सशक्तिकरण और नेतृत्व पर फोकसउच्च शिक्षा संस्थान: विषमता के टापू बनते जा रहे हैं हमारे विश्वविद्यालययूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जापानी प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात: हरित हाइड्रोजन और सांस्कृतिक सहयोग पर जोररेखा गुप्ता ने गणतंत्र दिवस पर झुग्गी-बस्तियों के लिए 327 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया
Wednesday, 04 Feb 2026

पोडियम क्लब कमेटी का शानदार आयोजन

ग्रेटर नोएडा। इकोविलेज 1 में इस वर्ष (2025) दुर्गा पूजा का महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यह महोत्सव स्थान- पोडियम, इको विलेज 1, ग्रेटर नोएडा में मनाया गया। यह दुर्गापूजा पोडियम क्लब कमेटी के सौजन्य से कराया गया। जिसमें जे बी सिंह, मनीष कुमार आशीष झां, और टीम के सभी साथी मिलकर बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया l


गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी

मौके पर मुुख्य अतिथि केशव प्रसाद सिंह (केपी सिंह) भाजपा युवा मोर्चा पूर्वांचल बाहरी दिल्ली उपाध्यक्ष, स्वावलंबी महिला एनजीओ,के अध्यक्ष, अखंड राजपूताना सेवासंघ अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश, जितेंद्र सिंह विश्व क्षत्रिय उत्तरदायित्व परिषद कोषाअध्यक्ष एवं सहअध्यक्ष तथा के बी. सिंह, अखंड राज पूताना सेवा संघ कोषाअध्यक्ष दिल्ली, व आरएसएस प्रचारक दिल्ली, ठाकुर राकेश सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा , साथ-साथ कई गणमान्य लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

दुर्गा पूजा इकोविलेज 1
अतिथियों का स्वागत
पंडाल सजावट

अतिथियों के प्रेरक संदेश

इस मौके पर केपी सिंह ने बताया कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक देवी दुर्गा की पूजा अर्चना करके धूमधाम से मनाई जाती है। इसके बाद राकेश सिंह ने कहा कि नारी शक्ति का महत्व धनुष-बाण, शास्त्र और अस्त्र का महत्व दुर्गा माता का उदाहरण देकर बताया l


महोत्सव का उत्साह और अवधि

दुर्गा पूजा 22 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 तक चलेगी, और यह पश्चिम बंगाल के अलावा भारत के अन्य शहरों में भी बड़े उत्साह से मनाया जाने वाला एक प्रमुख हिंदू त्योहार है। यहां हर साल दुर्गा पूजा के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।

भक्तों की भीड़
सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रतिमा दर्शन

महिलाओं और बच्चों का बढ़ता उत्साह

इस कार्यक्रम में पुरुषों के अलावा महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यहां इस बार कई आकर्षक पंडाल सजाए गए। इन पंडालों में माता की प्रतिमाओं का दर्शन करने के लिए हजारों की तादाद में भक्तगण दिखाई दिए। श्रद्धालुfओं ने न सिर्फ पूजा-अर्चना की, बल्कि विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आनंद लिया। तथा साथ-साथ बच्चों को प्रतीक चिन्हों से सम्मानित भी किया गया l

भक्तों की भीड़
सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रतिमा दर्शन

यहां के पंडालों ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक जागरूकता को भी बढ़ावा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *