🔥 ट्रेंडिंग न्यूज़:
अखंड राजपूताना सेवा संघ का हर घर तिरंगा आवाहनयोगी सरकार में तकनीक से जुड़ेगा भविष्य, 5 सर्वोदय स्कूलों में शुरू हुई स्मार्ट क्लासश्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यूसतर्कता: महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत, डॉ. विमला बंसल की अपीलकेराकत विधानसभा क्षेत्र के बजरंगनगर मंडल में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलिकमांडो सुरेंद्र सिंह ने क्षेत्रवासियों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील कीचकिया में 9.60 करोड़ से बनेगा विज्ञान संकाय भवन, नोएडा विधायक पंकज सिंह ने किया शिलान्यास‘अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं…’, CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
Friday, 14 Aug 2026

रक्षाबंधन पर बीकानेरवाला की मिठाइयों की धूम, गिफ्ट पैकेट्स की बहार

रक्षाबंधन के मौके पर बीकानेरवाला की मिठाइयां और गिफ्ट हैम्पर्स छाए हुए हैं। 1000 से 5000 रुपये तक के हैम्पर्स में चॉकलेट, केसर, वनीला, स्ट्रॉबेरी फ्लेवर की मिठाइयां और भुजिया की वैराइटी लोगों को लुभा रही है।

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार का त्योहार है। इस त्योहार में देश में सब जगह का अपना-अपना अलग स्वाद और ज़ायक़ा है, ऐसे में जब मिठाइयों की बात हो तो बीकानेरवाला का स्वाद कोई कैसे भूल सकता है। बीकानेरवाला का नाम आते ही सबसे पहले जो स्वाद जहन में आता है वो है यहां के व्यंजनों और मिठाइयों का स्वाद, जो यहां की पहचान भी है। मिठाइयों और नमकीन की अपनी स्वादिष्ट श्रृंखला के अलावा अपने आउटलेट पर 100 प्रतिशत शाकाहारी व्यंजनों की पेशकश करता है।

बीकानेरवाला की शुरुआत

अगर बीकानेरवाला के शुरुआत की बात करें तो इसकी शुरुआत 1905 में श्री लाल चंद अग्रवाल ने की थी। उन्होंने बीकानेर के पुराने शहर इलाके में बीकानेर नमकीन भंडार के नाम से दुकान खोली जिसमें वह मिठाई और नमकीन बेचते थे। 1950 में उनके परिवार के दो भाई केदार नाथ अग्रवाल और सत्यनारायण अग्रवाल कोलकाता और मुंबई से होते हुए दिल्ली आए थे। और पुरानी दिल्ली से इन्होंने व्यापार की शुरुआत की। इनकी पहली मिठाई जो बाजार में आई वह रसगुल्ला, और बीकानेरी भुजिया सबसे ज्यादा प्रसिद्ध रही।

रक्षाबंधन पर खास तैयारी

बीकानेरवाला के निदेशक अशोक अग्रवाल ने बताया कि भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन के मौके पर तरह-तरह की मिठाइयां बन रही हैं, लोग अपने और अपनों को देने के लिए मिठाई खरीद रहे हैं। इस बार त्योहार पर आपको कई तरह की मिठाइयों का अनोखा स्वाद चखने को मिलेगा।

गुणवत्ता की गारंटी

ब्रांड बन चुके बीकानेरवाला के गुणवत्ता को बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां पर व्रत रखने वालों के लिए फलाहारी का विशेष रूप से शुद्ध शाकाहारी व्यंजन तैयार किया जाता है। और यहां व्यंजन हाई क्वालिटी के लैब से चेक किया जाता है। जो हमारे यहां हाई क्वालिटी के लैब ग्रेटर नोएडा, जेवर, सोनीपत, राई आदि जगहों पर मौजूद हैं। जो लैब द्वारा खाद्य सामाग्री को चेक करके अन्य आउटलेट पर भेजा जाता है। यही खूबी है कि हमारे ग्राहक बड़े भरोसे के साथ व्यंजन का स्वाद एवं लुत्फ उठाते हैं।

त्योहारों की बहार

रक्षाबंधन जहां देश का बड़ा त्योहार है और त्योहारों पर मिठाई देने का त्योहारी रीति-रिवाज़ एवं पुरानी परंपरा रही है। इस बार रक्षाबंधन के साथ-साथ कई त्योहार जैसे गणेश चतुर्थी, जन्माष्टमी, एवं पंद्रह अगस्त त्योहार एक साथ-साथ पड़ने के कारण मिठाई बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। हमारे यहां 1000 से लेकर 5000 तक के निर्धारित मूल्य पर मिठाइयों के तरह-तरह के हैंम्पर उपलब्ध हैं। इसके साथ ही साथ कई तरह की भुजिया और नमकीन भी लोगों को आसानी से मिल जाती है। लोग मिठाई और नमकीन का हैम्पर लोगों को गिफ्ट देकर इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

मिठाइयों की वैराइटी

इस त्योहार पर बीकानेरवाला की मिठाइयां और बीकानेरी भुजिया व नमकीन लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। दूध, घी और मावे की मिठाइयां प्रमुख है, जिसमें कई फ्लेवर हैं। जैसे की चोकलेट, केसर, वनीला, स्ट्रोबेरी। मिठाई बनाने के बाद उसे वर्ग-काजू, किशमिश, बादाम से सजाया जाता है। बीकानेरवाला में कई तरह की मिठाइयों की वैराइटी तैयार हैं। जिसकी डिमांड खूब हो रही है।

वैश्विक उपस्थिति

अगर आउटलेट की बात करें तो ‘बीकानेरवाला’ के 225 से ज़्यादा आउटलेट हैं। अपने देश में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना और तमिलनाडु में आउटलेट खुले हुए हैं। विदेशों की बात करें तो यूएसए, कनाडा, यूएयू, कतर, बहरीन, युनाईटेड किंगडम, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, नेपाल आदि जगहों पर इनके आउटलेट खोले गए हैं। इस रक्षाबंधन के मौके पर 225 आउटलेटों पर विशेष तैयारी की गई है।

विश्व भर में धूम

बीकानेरवाला अपने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रक्षाबंधन के अवसर पर धूम मचा रखी है। बीकानेरवाला में हर त्योहार पर विशेष सजावट की जाती है। इसके साथ ही साथ मिठाइयों के स्वादिष्ट उपहार तैयार किए जाते हैं। जो लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं।

महेंद्र प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *