🔥 ट्रेंडिंग न्यूज़:
रक्षाबंधन पर माताओं, बेटियों व बहनों को सहयोगी संग दो दिन फ्री बस यात्रा का उपहार, सीएम योगी आदित्यनाथ की पहलजहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन पर नहीं दिया जा रहा है दिल्ली मेट्रो स्मार्ट कार्ड, बढ़ी यात्रियों की मुसीबतयोगी या अखिलेश… किसे अगला सीएम देखना चाहती है यूपी की जनता? सर्वे ने चौंकायाबीकानेरवाला ने रक्षाबंधन पर ग्राहकों के लिए की विशेष तैयारी, त्योहार की मिठास होगी दोगुनीदिल्ली में ₹2500 वाली योजना लागू, रक्षाबंधन पर मिलेंगे पैसेरक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा, चलेंगी 14 स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली-NCR से कहां-कहां जाएंगी?‘पंजाब और गुजरात के स्कूलों का हो जाए कंपटीशन’, केजरीवाल का BJP को खुला चैलेंजअखंड भारत संकल्प दिवस पर चकिया में हुआ भव्य आयोजन, भारत माता की आरती में उमड़ी भीड़
Friday, 28 Aug 2026

रक्षाबंधन पर माताओं, बेटियों व बहनों को सहयोगी संग दो दिन फ्री बस यात्रा का उपहार, सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर प्रदेश की माताओं, बेटियों और बहनों को एक सहयोगी के साथ दो दिन की फ्री बस यात्रा का तोहफा दिया है। 27 से 28 अगस्त तक UPSRTC बसों में यह सुविधा मिलेगी।

रक्षाबंधन फ्री बस यात्रा योगी आदित्यनाथ UPSRTC महिला सुरक्षा
पर्व विशेष — जन-कल्याण पहल

रक्षाबंधन पर माताओं, बेटियों व बहनों को सहयोगी संग दो दिन फ्री बस यात्रा का उपहार, सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बेटियों और बहनों को फ्री बस यात्रा का उपहार दिया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही फील्ड में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिला यात्री एक सहयोगी के साथ फ्री यात्रा कर सकेंगी।

तारीख 27 से 28 अगस्त (रात से रात तक)
सुविधा एक सहयोगी के साथ फ्री बस यात्रा
किसके लिए महिला यात्री — माताएं, बेटियां, बहनें
संचालक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- “रक्षाबंधन पर बहनें सुरक्षित और आसानी से अपने घर पहुंच सकें, इसके लिए परिवहन, पुलिस और प्रशासन मिलकर पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करें।”

सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड और बेहतर यातायात व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड सक्रिय रहें और प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बेहतर रखी जाए, ताकि रक्षाबंधन पर बहनों को किसी तरह की असुविधा न हो।

रक्षाबंधन के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने बस चालकों की जांच और निगरानी के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे का सेवन करने वाले किसी भी चालक को बस चलाने की अनुमति न दी जाए।

बस, ऑटो और टैक्सी चालकों की सघन जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि निजी बसों के चालकों का सत्यापन कराया जाए। इसके साथ ही ऑटो और टैक्सी चालकों का भी सत्यापन सुनिश्चित करते हुए महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि परिवहन और पुलिस विभाग आपसी समन्वय से यह सुनिश्चित करें कि रक्षाबंधन पर यात्रियों को सुरक्षित और सुगम परिवहन मिल सके।

बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जलभराव, बाढ़ की स्थिति, रक्षाबंधन पर महिला यात्रियों के लिए परिवहन व्यवस्था, चीनी की उपलब्धता, आगामी गन्ना पेराई सत्र तथा विद्यालयों की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की सुविधाओं और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जलभराव को लेकर मंडलायुक्तों से ली जानकारी

मुख्यमंत्री ने बैठक में प्रदेश के विभिन्न मंडलों और जनपदों में जलभराव की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद के मंडलायुक्तों तथा नोएडा प्राधिकरण से जलभराव वाले क्षेत्रों और उसके कारणों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कहीं भी अनावश्यक जलभराव नहीं होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि लो-लैंड क्षेत्रों को चिन्हित कर जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पम्पिंग स्टेशन स्थापित किए जाएं, और जिन नालों में सिल्ट, कूड़ा या किसी अन्य कारण से पानी की निकासी बाधित है, उनकी तत्काल सफाई कराई जाए।